आलिया भट्ट को जन्मदिन विश करने के लिए कैटरीना कैफ ने पोस्ट किया शानदार वीडियो
आलिया भट्ट आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं और इस मौके पर स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उन्हें विश किया। लेकिन कैटरीना कैफ की विश ने सबका दिल ही जीत लिया। दरअसल, आलिया और कैटरीना बेहद खास दोस्त हैं।
इंस्टाग्राम पर आलिया को विश करते हुए कैटरीना कैफ ने एक वीडियो डाला जहां कैटरीना आलिया से एक्सरसाइज़ करवा रही हैं और आलिया थक चुकी हैं। जहां आलिया 100 से ऊपर Squats मार चुकी हैं, कैटरीना उन्हें 50 और करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

गौरतलब है कि आलिया भट्ट, इस समय, रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रही थीं जो कि अचानक ही कोरोना वायरस महामारी के चलते बंद कर दी गई है।
इसके अलावा, आलिया, संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी भी कर रही हैं। गंगूबाई सितंबर में और ब्रह्मास्त्र, दिसंबर में रिलीज़ होनी है। आलिया ने अपने जन्मदिन की शुरूआत केक काटकर की।
यहां देखिए उनके परिवार और दोस्तों ने उन्हें कैसे किया विश -
कैटरीना कैफ की इंस्टाग्राम स्टोरी उनके एक फैन क्लब ने री पोस्ट की
View this post on InstagramA post shared by 👑 Katrina Kaif 👑 (@katrinakaifrocks) on
यहां देखिए आलिया का जन्मदिन सेलीब्रेशन
View this post on InstagramA post shared by Bollywood_ka_keeda (@bollywood_ka_keeda) on


Click it and Unblock the Notifications
