हैप्पी बर्थ डे ऐश्वर्या राय, चाहने वालों ने दी शुभकामनाएं

Aishwarya Rai
बॉलीवुड सुंदरी ऐश्वर्या राय का आज जन्मदिन है। फिल्म जगत की सबसे आदर्श खानदान की बच्चन बहू इस महीने के दूसरे सप्ताह में बच्चन परिवार का वारिस देने वाली है। जितना बच्चन परिवार अपनी आने वाली नयी पीढ़ी का इंतजार कर रहा है उससे कहीं ज्यादा इस परिवार के चाहने वाले ऐश के बच्चे की कामना कर रहे हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर तो ऐश को बधाई देने वालों का तांता लगा है। बहुत लोगों ने ऐश को बर्थडे विश करने के बाद यह कहा है कि अब जल्दी से ऐश जी खुशखबरी सुना दीजिये।

आपको बता दें साल 1994 में भारत को विश्व सुंदरी का खिताब दिलाने वाली ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवंबर 1973 को हुआ था। ऐश्वर्या के पिता का नाम कृष्णराज राय जो पेशे से मरीन इंजीनियर है और माता का नाम वृंदा राय है जो एक लेखक हैं। उनका एक बडा़ भाई है जिसका नाम आदित्य राय है।

ऐश्वर्या राय की प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद, आंध्र प्रदेश मे हुई। बाद मे उनका परिवार मुंबई आकर बस गया। ऐश पहली फिल्म इरुवर तमिल में बनी जिसे मणिरत्नम ने निर्देशित किया। हिन्दी में उनकी पहली फिल्म और प्यार हो गया थी, हिन्दी फिल्मों में संजय लीला भंसाली द्वारा बनायी गयी फिल्म हम दिल दे चुके सनम से उन्होंने कामयाबी का जो स्वाद चखा वो आज कर बरकरार है।

2002 मे संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई फिल्म देवदास मे भी उन्होने बेहतरीन काम किया। इसके अलवा उन्होंने कुछ बांग्ला फिल्में की हैं। सन 2004 में ही पहली बार उन्होंने गुरिंदर चड्ढा की एक अंग्रेजी फिल्म ब्राइड ऐंड प्रेज्यूडिस में काम किया।

आज ऐश्वर्या राय भारत की सबसे धनी महिलाओं में शामिल हैं। दुनिया भर में उनके चाहने वालों ने ऐश्वर्या को समर्पित लगभग 17,000 इंटरनेट साइट बना रखे हैं और उनकी गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत महिलाओं में की जाती है। टाईम पत्रिका ने वर्ष 2004 में उन्हें दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में भी शुमार किया है। साल 2007 में उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के इकलौते बेटे अभिषेक बच्चन से शादी की। और इस साल वो नवंबर के दूसरे सप्ताह में बच्चन परिवार को उसका वारिस देने जा रही हैं।

आप भी ऐश्वर्या राय को बर्थडे विश करना चाहते हैं तो नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X