करीना कपूर ने अपने 'लाल' आमिर खान को यूं किया विश, शेयर की फिल्म से अनदेखी तस्वीर
आमिर खान 14 मार्च को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर उनकी लाल सिंह चड्ढा को स्टार करीना कपूर खान ने आमिर खान को बहुत ही क्यूट तरीके से विश किया है। करीना ने लाल सिंह चड्ढा के सेट से आमिर खान की एक बेहद प्यारी सी अनदेखी तस्वीर शेयर की।
इस तस्वीर के साथ आमिर को विश करते हुए करीना कपूर खान ने लिखा - मेरे लाल को जन्मदिन की बधाई। आपके जैसा दूसरा कोई कभी हो ही नहीं सकता। इस खरे सोने जैसी फिल्म में आप हीरे की तरह चमके हैं। मैं इंतज़ार नहीं कर सकती लोगों का रिएक्शन देखने के लिए।

दिलचस्प है कि इस फिल्म में करीना कपूर ने अपने रोल के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया था। करीना ने बताया कि उन्होंने ज़िंदगी में कभी स्क्रीन टेस्ट नहीं दिया था लेकिन आमिर ने उनसे स्क्रीन टेस्ट मांगा। करीना जब अपना सीन पढ़ रही थीं तब ही उन्हें लग गया कि ये किरदार उन ही के लिए बना है।

आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा
फिल्म में आमिर खान कई लुक में दिखाई देंगे। सेट से शूटिंग के दौरान आमिर खान की कई तस्वीरें लीक हो चुकी हैं। फिल्म, अंग्रेज़ी फिल्म फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक हिंदी रीमेक है और इस तस्वीर में आमिर हू ब हू, अंग्रेज़ी फिल्म के हीरो टॉम हैंक्स की तरह लग रहे हैं।

करीना कपूर के साथ
फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। आमिर ने इस रोल के लिए करीना का ऑडीशन भी लिया था। ये रोल पहले आलिया भट्ट के लिए लिखा गया था लेकिन आलिया ने सलमान की इंशाल्लाह के लिए ये फिल्म छोड़ दी थी।

पहले पोस्टर से ही उम्मीदें
फिल्म के पहले पोस्टर में ही आमिर खान काफी क्यूट लग रहे थे और फैन्स को फिल्म से काफी ज़्यादा उम्मीदें हैं। खासतौर से इसलिए क्योंकि उनकी आखिरी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।

हालात सुधरने का इंतज़ार
आमिर खान और करीना कपूर स्टारर इस फिल्म को 2020 में रिलीज़ होना था लेकिन इसे कोरोना काल में 2021 तक लिए टाल दिया गया था।अब फिल्म क्रिसमस 2021 में रिलीज़ होगी और उम्मीद की जा रही है कि तब तक हालात सुधर चुके होंगे। गौरतलब कि क्रिसमस बॉलीवुड के लिए हमेशा से बहुत ही शानदार रिलीज़ डेट रही है।

आमिर का ट्रैक रिकॉर्ड
आमिर खान का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है। हर दो साल में वो एक फिल्म ही लेकर आते हैं लेकिन इस एक फिल्म के साथ वो बॉक्स ऑफिस पर धमाके कर जाते हैं और ये एक फिल्म सारे रिकॉर्ड्स इधर से उधर कर देती है।

2018 से हैं गायब
फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं आमिर खान के पूर्व मैनेजर अद्वैत चंदन। इससे पहले, अद्वैत, सीक्रेट सुपरस्टार के साथ डायरेक्शन में अपना डेब्यू कर चुके हैं। लाल सिंह चड्ढा 2018 के बाद आमिर खान की अगली रिलीज़ होगी क्योंकि फिल्म को लेकर आमिर खान कोई गलती नहीं करना चाहते हैं।

मां ने दिया था मुहुर्त क्लैप
शूटिंग के पहले दिन आमिर खान की मां सेट पर मौजूद थीं। इतना ही नहीं, फिल्म का मुहुर्त क्लैप भी आमिर की मां ने ही दिया है। गौरतलब है कि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद आमिर खान काफी सोच समझकर परदे पर अपनी वापसी करने जा रहे हैं। साल आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही थी लेकिन ये हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल हो गईं।

करीना कपूर और उनका बेबी बंप
गौरतलब है कि करीना कपूर की डिलीवरी डेट फरवरी में थी और आमिर चाहते थे कि इससे पहले फिल्म में करीना का सारा काम पूरा हो जाए। माना जा रहा है कि शूटिंग के बाद करीना के बेबी बंप को वीएफएक्स के ज़रिए छिपाया गया है।

हो चुकी है कंट्रोवर्सी
गौरतलब है कि तुर्की में फिल्म की शूटिंग के दौरान, काफी कंट्रोवर्सी हो चुकी है। शूटिंग के दौरान तुर्की की प्रथम महिला से मिले। हालांकि जितनी जल्दी ये विवाद उठे, उतनी ही जल्दी खत्म भी हो गए।

शानदार जोड़ी का इंतज़ार
आमिर खान और करीना कपूर खान, आखिरी बार, 3 इडियट्स में एक साथ दिखाई दिए थे और फिल्म में उनकी केमिस्ट्री बहुत ही क्यूट दिखाई दी थी। अब देखना है कि लाल सिंह चड्ढा में दोनों की जोड़ी क्या कमाल दिखाती है।


Click it and Unblock the Notifications