हैप्पी बर्थ डे चांदनी

श्रीदेवी की कामयाबी सिर्फ कर्मशियल फिल्मों तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि 1983 में आई फिल्म सदमा के साथ उनकी अभिनय प्रतिभा का भी लोहा मान लिया गया। इसी फिल्म में श्रीदेवी को कमल हसन जैसे तमिल फिल्मों के सुपरस्टार के साथ काम करने का मौका भी मिला. इसके बाद तो अस्सी के दशक में श्रीदेवी ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी, जिनमें नगीना, कर्मा, सुहागन, जांबाज, जोशिले, मिस्टर इंडिया, चालबाज, चांदनी जैसी फिल्में शामिल है।
लेकिन जब श्रीदेवी का कॅरिअर पूरी बुलंदी पर था, तभी उन्होंने निर्माता बोनी कपूर के साथ 1996 में शादी कर ली. इसके बाद श्रीदेवी ने 1997 में जुदाई जैसी हिट फिल्म दी और फिर उसके बाद शीर्ष पर रहते हुए बॉलीवुड को अलविदा कह दिया. चंद साल पहले वे राजकुमार संतोषी की फिल्म हल्ला बोल में मेहमान भूमिका में नजर आई थी, लेकिन कूल मिलाकर अब श्रीदेवी पारिवारिक जिंदगी में ही खूश हैं।


Click it and Unblock the Notifications











