हैप्पी बर्थ डे अक्षय कुमार

फिर भी, वह रोमांटिक फिल्मों जैसे ये दिल्लगी और धड़कन में अपने अभिनय के लिए सम्मानित किए गए और साथ ही साथ ड्रामेटिक फिल्मों जैसे एक रिश्ता, में अपनी अभिनय क्षमता को दिखाया।
2002 में, वे अपना पहला फ़िल्मफेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ विलेन के रूप में फ़िल्म अजनबी में अपने अभिनय के लिए । अपनी एक सी इमेज को बदलने के इच्छुक अक्षय कुमार ने ज्यादातर कोमेडी फिल्में की। फ़िल्म हेरा फेरी , मुझसे शादी करोगी, गरम मसाला और जान-ए-मन में हास्य अभिनय के लिए फ़िल्म समीक्षकों द्वारा उनकी प्रशंसा की गई।
आप को बता दें कि अक्षय कुमार का असली नाम रवि हरी ओम भाटिया है जो अमृतसर (पंजाबी) के एक मध्यम वर्ग में जन्में थें। उन्हें मार्शल आर्ट की भी अच्छी समझ हैं। उनकी पहली फिल्म सौगंध थी जौ कि चली नहीं उसके बाद आयी थ्रिलर फ़िल्म खिलाड़ी (Khiladi) थी जिसके बाद अ क्षय ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, सबसे बड़ा खिलाड़ी, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, हेरा फेरी, मोहरा , धड़कन, नमस्ते लन्दन, वेलकम, मुझसे शादी करोगी ये वो फिल्में हैं जिन्होंने अक्षय को टॉप पर पहुंचा दिया।
14 जनवरी, 2001 में उन्होंने राजेश-डिपंल की सुपुत्री टिंवकल से शादी कर ली, उनको एक बेटा है जिसका नाम आरव है, अक्षय का सफलतम फिल्मी सफर आज भी बदस्तूर जारी है । दैद्स हिंदी की पूरी टीम भी अक्षय को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई देती है।


Click it and Unblock the Notifications