बॉलीवुड के सीनियर अभिनेता पीयूष मिश्रा ने मेरा हाथ पकड़ा और बद्तमीज़ी करने लगे - महिला पत्रकार
हैप्पी भाग जाएगी, गुलाल जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिल में बसे हुए सीनियर अभिनेता और लेखक पीयुष मिश्रा पर भी एक महिला पत्रकार ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस महिला पत्रकार का नाम है केतकी जोशी जिसने फेसबुक पर अपनी #MeToo कहानी शेयर करते हुए लिखा कि पीयुष मिश्रा ने ज़बरदस्ती मेरा हाथ पकड़ लिया।
केतकी ने लिखा कि मेरा हाथ पकड़ते ही पीयुष उसे सहलाने लगे और छोड़ ही नहीं रहे थे। ये मेरे लिए बहुत ही धक्का लगने वाली बात थी। मैं उनकी बहुत बड़ी फैन थी।



Click it and Unblock the Notifications











