सैफ-करीना की शादी ने पूरे किये एक साल, लंदन में जश्न
आज से ठीक एक साल पहले दो लोगों की पांच साल की मुहब्बत ने एक खूबसूरत मुकाम हासिल कर लिया था और वह खूबसूरत मुकाम था शादी। दो लोग जो दिलो-जान से एक-दूसरे के प्यार में पांच साल से गिरफ्तार थे ने शादी की मुहर लगाकर अपने रिश्ते को एक नई पहचान दे दी थी
जी हां, आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान और खूबसूरत बेबो यानी करीना कपूर की शादी की। आज दोनों की शादी को पूरा एक साल हो गया है। आज दोनों की फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी है। खबर आ रही है कि करीना अपनी खुशी को लंदन सेलिब्रेट करने गयी हैं क्योंकि सैफ अली खान लंदन में अपनी फिल्म हमशक्ल की शूटिंग में व्यस्त हैं।
आईये आपको बताते हैं कि आज से एक साल पहले सैफ के घर पर दोनों सितारों ने रजिस्टर्ड मैरज की थी। उसके बाद शाम को करीना और सैफ का निकाह समारोह ताजमहल होटल मुंबई में हुआ था। शादी के बाद करीना-सैफ अपने घर की बालकनी में आये थे और अपने चाहने वालों का अभिवादन किया। सैफ हरे रंग के कुर्ते पर बहुत हैंडसम लग रहे थे तो वहीं करीना ने परंपरावादी हरे रंग का कुर्ता और लाल चुन्नी ओढ़ रखी थी।
अपने भारी काम वाले कुर्ते से करीना ने अपने आप को कवर कर रखा था। हमेशा की तरह उनके बाल खुले हुए थे। हाथों में लाल चूड़ियां पहने करीना ने शर्माते हुए अपने चाहने वालों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
आईये तस्वीरों में देखें मियां-बीवी सैफ-करीना को शादी के बाद... जो पहली तस्वीरें मीडिया में आयी थीं।


Click it and Unblock the Notifications