Hansika Sohail Wedding- हंसिका मोटवानी ने सोहेल कथूरिया से की शादी, सामने आईं पहली तस्वीरें

hansika motwani

Recommended Video

Hansika Motwani Wedding: सोहेल के साथ हंसिका मोटवानी ने लिए सात फेरे, सामने आई शादी की पहली Photos

आपका सुरुर फेम अभिनेत्री हंसिका मोटवानी कई दिनों से अपनी शादी को लेकर खबरों का हिस्सा थीं और अब वो शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उनकी शादी की पहला तस्वीरें सामने आईं हैं जो कि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहीं हैं। गौरतलब है कि अभिनेत्री ने बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया को अपना जीवनसाथी बनाया है जिनको वो काफी समय से डेट कर रहीं थीं। दोनों ने जयपुर के मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में शादी की।

शादी में केवल उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरों में दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं और जोड़े को शादी की शुभकामनाएं मिल रहीं हैं। इस दौरान ड्रेसिंग की बात करें तो हंसिका ने पारंपरिक लाल लहंगा पहना था।

सोहेल ने ऑल-आइवरी शेरवानी लुक चुना था। शादी की पहली तस्वीर में हंसिका अपनी दुल्हनिया टीम के साथ पोज देती दिखीं। शादी के मंडप में उनकी भव्य एंट्री का एक वीडियो भी फैनक्लब और फैन पेज द्वारा साझा किया जा रहा है।

वीडियो धड़ल्ले से वायरल

वीडियो धड़ल्ले से वायरल

उनकी ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। बता दें कि वो काफी खूबसूरत लग रहीं हैं और अपने चेहरे से वो खुशी नहीं रोक पा रहीं हैं। हंसिका मोटवानी अपनी फ्रेंड्स और करीबियों के साथ इस तस्वीर में नजर आ रहीं हैं और काफी खूबसूरत लग रहीं हैं।

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया शादी के बाद इस तरह से सबके सामने आए हैं और उनकी तस्वीरें काफी पसंद की जा रहीं हैं। एक साथ दोनों ही काफी अच्छे लग रहे हैं। एक दूसरे का हाथ पकड़े दिख रहा ये जोड़ा शानदार है।

धूम धाम से पहुंचीं मंडप में

धूम धाम से पहुंचीं मंडप में

अभिनेत्री हंसिका मोटवानी कुछ इस अंदाज से मंडप में पहुंची थीं। उनकी रॉयल एंट्री देखकर वहां खड़े सभी लोग काफी हैरान हो गए थे। हंसिका का भाई उनके साथ नजर आ रहा था।

वीडियो सोशल मीडिया पर

वीडियो सोशल मीडिया पर

आतिशबाजी के बीच दोनों ने एक दूसरे को हमसफर चुना है, ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। जाहिर है उनके फैंस के लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं है।

भाई की ये तस्वीर

भाई की ये तस्वीर

हंसिका मोटवानी के भाई की ये तस्वीर भी काफी चर्चा में है। एक रश्म के अनुसार वो अपनी बहन को मंडप तक लेकर आ रहे हैं। कई दिनों से लगातार हंसिका मोटवानी की शादी की रश्में चल रहीं थीं। उनकी मेंहदी और हल्दी की तस्वीरें भी काफी वायरल हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X