तलाक की खबरों के बीच अकेले ही ट्रिप पर निकलीं हंसिका मोटवानी, शेयर कर दीं ऐसी-ऐसी तस्वीरें

Hansika Motwani Vacation Photos: टीवी से लेकर बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री तक में धमाल मचा चुकीं हंसिका मोटवानी आए दिनों चर्चाओं में रहती हैं। बता दें कि हंसिका मोटवानी अपनी खूबसूरती के साथ ही अपनी एक्टिंग और क्यूटनेस के लिए भी जानी जाती हैं, लेकिन इन दिनों हंसिका मोटवानी खास करके अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हेडलाइन में बनी हुई हैं। पिछले कुछ दिनों एक खबर ने काफी हवा पकड़ी की हंसिका मोटवानी पति से अलग रह रही हैं। हंसिका और सोहेल के तलाक की खबरें भी बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि हंसिका अपनी मां के घर रह रही हैं।
वेकेशन पर अकेले ही निकलीं हंसिका
जहां एक तरफ हंसिका मोटवानी अपने तलाक की खबरों को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी कुछ लेटेस्ट पोस्ट इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। जी हां, हंसिका मोटवानी हाल ही में वेकेशन पर गई हैं। जहां से उन्होंने एक नहीं बल्कि कई तस्वीरें शेयर की हैं इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हंसिका अकेले ही चिल करती नजर आ रही हैं। कभी वह ऑफ शेल्डर ड्रेस पहनकर कहर ढाती दिख रही हैं तो कभी वह टाइगर प्रिंट टॉप और शॉर्ट्स में दिख रही हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में वह व्हाइट शॉर्ट ड्रेस पहनकर पोज मारती नजर आ रही हैं। हंसिका की इतनी स्टाइलिश तस्वीरें देख फैन्स तो तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
हंसिका की तस्वीरें देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
हंसिका की इन तस्वीरों पर यूजर्स के भी जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वॉटर गर्ल... वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही प्यारी लग रही हो। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- तलाक की अफवाहें आपकी काफी तेज हैं। इन पोस्ट्स के साथ ही बेहतर होगा कि आप इन अफवाहों के बारे में भी कुछ कहें।


Click it and Unblock the Notifications











