Hansika Motwani Wedding: दिसंबर में शादी करने वाली हैं हंसिका मोटवानी, जयपुर के इस किले को किया बुक

hansika-motwani-wedding-actress-to-tie-the-knot-in-december-this-year-jaipur-fort-booked

एक ओर जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा- कियारा आडवाणी की शादी की अफवाहें काफी खबरों में छाई हुई हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की शादी पक्की होने की खबरें सामने आ रही हैं। बता दें, एक्ट्रेस इस साल के अंत में जयपुर में सात फेरे लेने वाली हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने फिलहाल आधिकारिक रूप से इसकी कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन शादी से जुड़ी कुछ जानकारी बाहर आई है।

हंसिका जयपुर के 450 साल पुराने मुंडोता किले में शादी करने वाली हैं और इसकी तैयारियां शुरु भी हो चुकी हैं। शादी की सारी रस्में भी यहीं से होंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो हंसिका किसी बिजनेसमैन से शादी कर रही हैं।

फिलहाल हंसिका मोटवानी की रॉयल शादी की सही तारीख अभी सामने नहीं आई है। लेकिन वेन्यू की तैयारी की जा रही है। इंडिया टीवी के रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर में हंसिका की शादी की मेजबानी के लिए कमरे तैयार किए जा रहे हैं और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध इस शहर में मेहमानों के आगमन से काफी पहले व्यवस्था की जाएगी। यहां देंखे किले की एर झलक..

हंसिका मोटवानी के करियर की बात करें तो.. एक्ट्रेस ने बाल कलाकार के तौर पर शाका लाका बूम बूम, क्योंकी सास भी कभी बहू थी और सोन परी जैसे टीवी सीरियल से शुरुआत की थी। वह ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म कोई मिल गया का भी हिस्सा थीं। फिर बॉलीवुड में आप का सुरूर, मनी है तो हनी है जैसी फिल्में करने के बाद हंसिका ने साउथ फिल्मों की ओर रुख किया और बड़ी सफलता पाई। उनकी 50वीं फिल्म प्रोजेक्ट महा इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X