..................... Hansika Motwani Wedding: हंसिका मोटवानी ने होने वाले पति के साथ सूफी नाइट्स में ऐसे मारी एंट्री, वीडियो वायरल | Hansika Motwani Wedding: Actress makes this dreamy entry with to-be-husband Sohael at Sufi nights, video goes viral - Hindi Filmibeat

Hansika Motwani Wedding: हंसिका मोटवानी ने होने वाले पति के साथ सूफी नाइट्स में ऐसे मारी एंट्री, वीडियो वायरल

hansika-motwani-wedding-actress-dreamy-entry-with-to-be-husband-sohael-at-sufi-nights-video-viral

Hansika Motwani Wedding: एक्टेस हंसिका मोटवानी इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। कई हिंदी और साउथ की फिल्मों में काम करने वालीं ये पॉपुलर एक्ट्रेस 4 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड सोहेल खटूरिया के साथ सात फेरे लेंगी। इनकी शादी से पहले प्री- वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं।

उनके मेहंदी समारोह की तस्वीरें 2 दिसंबर को वायरल हुईं। वहीं, अब कपल के लिए आयोजित सूफी नाइट्स यानि संगीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ध्यान आकर्षित कर रहा है। संगीत में कपल हाथों में हाथों लिये एंट्री लेते दिखे, जिसका वीडियो खुद सोहेल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दोनों इस फंक्शन को बेहद एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि हंसिका ने shimmery शरारा पहना है। साथ ही खूबसूरत ज्वेलरी से सजी नजर आ रही हैं। फैंस हंसिका के लुक को बेहद पसंद कर रहे हैं। बता दें, हंसिका जयपुर के 450 साल पुराने मुंडोता किले में शादी करने वाली हैं।

हंसिका मोटवानी के करियर की बात करें तो.. एक्ट्रेस ने बाल कलाकार के तौर पर शाका लाका बूम बूम, क्योंकी सास भी कभी बहू थी और सोन परी जैसे टीवी सीरियल से शुरुआत की थी। वह ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म कोई मिल गया का भी हिस्सा थीं। फिर बॉलीवुड में आप का सुरूर, मनी है तो हनी है जैसी फिल्में करने के बाद हंसिका ने साउथ फिल्मों की ओर रुख किया और बड़ी सफलता पाई। उनकी 50वीं फिल्म प्रोजेक्ट महा इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी।

कौन हैं हंसिका मोटवानी के होने वाले पति!

सोहेल खटूरिया एक बिजनेसमैन हैं। हंसिका मोटवानी और सोहेल बिजनेस पार्टनर्स हैं और साथ में ईवेंट मैनेजमेंट का काम करते हैं। सोहेल का टेक्सटाइल का बिजनेस भी है। एक साथ काम करने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और फिर प्यार हुआ। अब ये कपल 4 दिसंबर को शादी करने वाला है। बता दें, यह सोहेल की दूसरी शादी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X