अपने पुराने रिलेशनशिप के बारे में हंसिका मोटवानी ने बतायी यह बात, ‘लव शादी और ड्रामा’ का ट्रेलर आउट

पिछले साल के अंत में एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने अपने बिजनेस पार्टनर और लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड सुहैल कथुरिया के साथ सात फेरे लिये थे। कुछ समय पहले ही हंसिका ने अनाउंस किया था कि उनकी शादी को एक रिएलिटी शो के तर्ज पर ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। 10 फरवरी से 'हंसिकाज लव शादी और ड्रामा' ओटीटी पर स्ट्रीम करेगी। उससे पहले इसका ट्रेलर आउट हुआ है। ट्रेलर में हंसिका अपनी शादी से जुड़ी कई अनदेखी तस्वीरों के साथ-साथ यह ही बताती दिख रही हैं कि शादी के दौरान ऐसा क्या हो गया था कि उनकी शादी टूटने वाली थी। फैंस इस ट्रेलर को देखकर काफी उत्साहित हैं।
पुराने रिलेशनशिप के बारे में बात करती दिखी हंसिका :
'लव शादी और ड्रामा' में हंसिका मोटवानी अपने पुराने रिलेशनशिप के बारे में बात करती दिख रही हैं। ट्रेलर के शुरुआत में ही हंसिका सोहेल कथुरिया के बगल में बैठी हुई हंसिका कहती हैं, "लोगों की नजर में मैं रिलेशनशिप में थी, लेकिन मैं नहीं चाहती थी ऐसा दोबारा हो। इस बीच मुझे सोहेल मिले। मुझे लगा, यहीं था। मैंने तय कर लिया था कि तुम मेरे लाइफ पार्टनर बनोगे। तुम हर समय मुझे घेरे रहते थे। मैं उस समय काफी श्योर थी कि अगर मैं लोगों के बीच फिर से जाती हूं तो मैं उस इंसान के साथ जाऊंगी, जिससे मैं शादी करुंगी।" ट्रेलर में हंसिका आगे कहती दिखती हैं, "कुछ लोगों के पास कागज-कलम है, जिनके पास किसी की भी जिंदगी को तबाह करने की ताकत है।"
शादी से ठीक 19 दिन पहले...:
शो के ट्रेलर में हंसिका मोटवानी कहती हैं, "शादी एक ऐसा समय था, जब मुझे सबसे ज्यादा खुश होना चाहिए। लेकिन मुझे उस दौरान काफी कुछ झेलना पड़ा। शादी से ठीक 19 दिन पहले मुझे इमोशन के ज्वालामुखी से गुजरना पड़ा था।" शादी से पहले हंसिका मोटवानी का तमिल एक्टर डायरेक्टर सिंबु के साथ रिलेशन माना जाता था। 2013 में डायरेक्टर ने कहा भी था कि परिवार के लोगों की मर्जी से वह हंसिका से शादी करना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications

