हंसिका मोटवानी को मंगेतर ने एफिल टावर के सामने किया प्रपोज, पहनाई अंगूठी, देखें तस्वीरें

हंसिका मोटवानी अगले ही महीने अपने मंगेतर संग शादी रचाने जा रही हैं। उन्होंने शादी के पहले आज अपने फैंस सरप्राइज दिया है। हंसिका मोटवानी ने अपने प्रपोजल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ की है। यह तस्वीरें इतनी खूबसूरत हैं कि शेयर करते ही ये सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इन तस्वीरों में हंसिका मोटवानी अपने मंगेतर सोहेल कथुरिया के साथ नजर आ रही हैं।
सोहेल कथुरिया अपनी होने वाली दुल्हनिया को एफिल टावर पर प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में ये कपल बेहद खुश नजर आ रहा है। तस्वीरों में दिख रहा है कि हंसिका खड़ी हैं और सोहेल उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज कर रहे हैं। वहीं, पर 'मैरी मी' का बोर्ड भी नजर आ रहा है।

प्रपोजल की तस्वीरें
तस्वीरों में हंसिका मोटवानी जल रहे कैंडल के सर्किल के बीच खड़ी हैं। हंसिका मोटवानी ने मंगेतर सोहेल के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो मुस्कुराती नजर आ रही हैं। कई सेलेब्स ने भी उनकी इन तस्वीरों पर कॉमेंट किया है।

रोमांटिक सीन से कम नहीं
इस दौरान हंसिका मोटवानी सफेद रंग का आउटफिट पहना है। तो वहीं, सोहेल कथुरिया ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं। दोनों की ये तस्वीरें किसी फिल्म की रोमांटिक सीन जैसी लग रही हैं।

खुश दिख रहे हंसिका-सोहेल
हंसिका मोटवानी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है - 'आज और हमेशा' (Now and Forever) दोनों इन तस्वीरों में मुस्कुराते और इस पल को एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।

कई स्टार्स ने दी बधाई
हसिका मोटवानी की इन तस्वीरों पर वरुण धवन और ईशा गुप्ता जैसे स्टार्स ने भी कॉमेंट किया है और बधाई दी है। इसके साथ ही हंसिका मोटवानी के फैंस भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

कब रचाएंगे ब्याह
अब तक मिली जानकारी के अनुसार हंसिका मोटवानी और सोहेल 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे और आखिरकार उन्होंने शादी करने का फैसला लिया।

कौन हैं सोहेल
कई मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हंसिका मोटवानी के मंगेतर मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं। वो और हंसिका मिलकर बिजनेस चलाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











