बेस्ट फ्रेंड का घर तोड़कर इस एक्ट्रेस ने जीजा से रचाई थी शादी, 3 सालों में ही ससुराल में आई ये नौबत कि..

Hansika Motwani Separation

Hansika Motwani Separation: हंसिका मोटवानी, भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं जिन्होंने हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी और 'शका लका बूम बूम' जैसे धारावाहिकों से घर-घर में पहचान बनाई। बाद में, उन्होंने 'आप का सुरूर' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया। उनकी खूबसूरती और अभिनय ने उन्हें दर्शकों का चहेता बना दिया।

हंसिका मोटवानी की पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है। उन्होंने 4 दिसंबर, 2022 को जयपुर के मुंडोता फोर्ट और पैलेस में एक भव्य समारोह में अपने बचपन के दोस्त और बिजनेसमैन सोहेल खतूरिया से शादी की थी। उनकी शादी किसी फेयरिटेल से कम नहीं थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

शादी के लगभग तीन साल बाद अब हंसिका मोटवानी और सोहेल खतूरिया के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, शादी के बाद हंसिका अपने ससुराल वालों के साथ एक ही फ्लैट में रहती थीं, लेकिन वह उनके साथ एडजस्ट नहीं कर पाईं। इन परेशानियों के चलते कपल उसी बिल्डिंग में एक अलग फ्लैट में रहने लगा।

हालांकि, अलग रहने के बावजूद भी कपल के बीच की परेशानियां खत्म नहीं हुईं। 'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, अब हंसिका अपनी मां के साथ रह रही हैं, जबकि सोहेल अपने माता-पिता के साथ रहते हैं। इन बातों से उनके रिश्ते में दरार आने की अटकलों को और बल मिल रहा है।

सहेली का घर तोड़ने के आरोप और हंसिका का जवाब!

हंसिका और सोहेल की शादी के समय भी कई विवाद सामने आए थे। पहले यह कहा गया था कि हंसिका ने अपनी बेस्ट फ्रेंड के एक्स-हसबैंड सोहेल से शादी की है। इतना ही नहीं, यह भी दावा किया गया था कि हंसिका सोहेल की पहली शादी में मौजूद थीं।

जब इस बारे में हंसिका से पूछा गया कि क्या वह सोहेल की पहली शादी में गई थीं, तो उन्होंने साफ कहा था, "नहीं, लेकिन वो मेरे भाई के सबसे अच्छे दोस्त हैं।" इन आरोपों के बावजूद, हंसिका और सोहेल ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया और शादी के बंधन में बंधे।

सोहेल का बयान और चुप्पी साधे हंसिका

इन सभी अटकलों के बीच, सोहेल खतूरिया ने मैसेज पर कहा है कि "ऐसा कुछ नहीं है।" हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि वो अलग रह रहे हैं या अलग हो चुके हैं। वहीं, हंसिका की तरफ से इस पूरे मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है। उनके फैंस उनकी आंसर का इंतजार कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: hansika motwani bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X