हंसिका मोटवानी की शादी पर बने शो ‘लव, शादी और ड्रामा’ का टीजर रिलीज, ओटीटी पर होगी स्ट्रीम

Hansika Motwani

पिछले साल दिसंबर में हंसिका मोटवानी ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड और बिजनेस पार्टनर सोहेल कथुरिया संग शादी के बंधन में बंध गयी। कुछ समय पहले ही हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक पोस्ट कर बताया था कि जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उनकी शादी पर बना शो 'लव, शादी और ड्रामा' स्ट्रिम करेगी। यह शो रियलिटी शो के तर्ज पर बनाया गया है। अब इस शो को लेकर एक बड़ा अपडेट हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर किया है।

10 फरवरी को होगी स्ट्रीम :
हंसिका और सोहेल कथुरिया की ग्रैंड वेडिंग पर बना शो 'लव, शादी और ड्रामा' ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम करेगा। यह शो 10 फरवरी को ओटीटी प्लेटफार्म पर स्ट्रीम करने वाला है। इसकी जानकारी हंसिका मोटवानी ने खुद अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक वीडियो शेयर कर दी है। हंसिका ने इस शो का टीजर शेयर करते हुए हंसिका ने लिखा है, 'लॉट्स ऑफ लव...लॉट्स ऑफ हैप्पीनेस और थोड़ा सा ड्रामा'। इस वीडियो की शुरुआत उनकी प्री-वेडिंग की अनदेखी वीडियो से हुई थी।

वीडियो में दिया अपना वॉयस ओवर :
इस वीडियो में हंसिका मोटवानी अपने आवाज में बोलते हुए सुनाई देती है, 'सच्चा प्यार, सपना, शादी सब कुछ सही थी। कुछ भी गलत नहीं हो सकता था या हो सकता है!' इस वीडियो में हंसिका आगे कहती हुई नजर आती हैं, "यह मेरे लिए बहुत कठिन था! आप हमेशा मुझसे कहती थी कि कभी भी अतीत की तरफ मत देखो।" मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस वीडियो में हंसिका के पति और बिजनेस पार्टनर सोहेल कथुरिया के अतित से जुड़े कई चौंकाने वाली सच्चाईयों का खुलासा हो सकता है। इसके साथ ही हंसिका की शादी से जुड़ी चटपटी ड्रामेबाजी तो है ही, जो हंसिका अपने फैंस के लिए इस शो में लेकर आ रही है।

Read more about: hansika motwani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X