..................... Hansika Motwani's real life 'Love Shaadi Aur...' will stream soon on this OTT platform|इस ओटीटी प्लेटफार्म पर जल्द स्ट्रीम करेगी हंसिका मोटवानी की रियल लाइफ ‘लव शादी और...’| - Hindi Filmibeat

इस ओटीटी प्लेटफार्म पर जल्द स्ट्रीम करेगी हंसिका मोटवानी की रियल लाइफ ‘लव शादी और...’

Hansika Sohail

पिछले साल अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया से पहले शादी और फिर हनीमून के बाद अब हंसिका मोटवानी ने सोशल मीडिया पर अपने अगले प्रोजेक्ट को अनाउंस कर दिया है। यह प्रोजेक्ट हंसिका की बाकी फिल्मों से बिल्कुल अलग होने वाला है। इस शो का नाम 'लव शादी और ड्रामा' रखा गया है। इसमें हंसिका मोटवानी और उनके पति सोहेल कथुरिया की रियल लाइफ लव स्टोरी दिखाई जाएगी। जी हां, आपने सही पढ़ा। अब ओटीटी प्लेटफार्म पर हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया की रियल लाइफ लव स्टोरी 'लव शादी और ड्रामा' को आप देख सकेंगे और वो भी एक रियलिटी शो की तरह। इस बात का खुलासा हंसिका मोटवानी ने इंस्टाग्राम पर अपने एक पोस्ट में किया है।

इस ओटीटी प्लेटफार्म पर होगा स्ट्रीम :

इस ओटीटी प्लेटफार्म पर होगा स्ट्रीम :

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया की रियल लाइफ लव स्टोरी और शादी 'लव शादी और ड्रामा' ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम करने वाली है। इंस्टाग्राम पर अपने प्रोफाइल से हंसिका ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह अपना वेडिंग रिंग दिखाती हुई कहती हैं, "हाय, मैं हंसिका मोटवानी। मेरी जिंदगी एक अहम पड़ाव, मैंने शादी कर ली है। आप मेरे चेहरे पर शादी वाला ग्लो देख सकते हैं। अब आप मेरी पूरी शादी देख सकेंगे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर।" काफी मजेदार तरीके से इस प्रोमो को तैयार किया गया है।

ड्रामा से घबराई हंसिका :

ड्रामा से घबराई हंसिका :

इस वीडियो में शो का नाम बताते हुए हंसिका मोटवानी बार-बार 'लव शादी...' के बाद कुछ और कहने की कोशिश तो करती हैं लेकिन कैमरे के पीछे से हर बार आवाज आती है 'ड्रामा'। ड्रामा सुनते ही हंसिका घबरा जाती हैं। तब उनसे कहा जाता है कि यह एक रियलिटी शो है। इसपर हंसिका घबराती हुई पूछती हैं, "सब बता देंगे? मुझे डर लग रहा है।" इस पोस्ट के कैप्शन में हंसिका ने लिखा है, 'ड्रामा के बिना शादी होती है क्या। जल्द आ रही है हंसिका'ज लव शादी ड्रामा।' फैंस हंसिका की रियल लाइफ शादी और ड्रामा को देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

पिछले साल रचाई शादी :

पिछले साल रचाई शादी :

हंसिका मोटवानी ने पिछले साल 4 दिसंबर को अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया संग शादी रचा ली थी। दोनों ने जयपुर के मुण्डोता फोर्ट में शादी की थी। दुल्हन के लिबास में सजी हंसिका मोटवानी के कलीरों ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा था। हंसिका और सोहेल की शादी की रस्में माता की चौकी से मुंबई में शुरू हुई थी और जयपुर में शादी के साथ पूरी हुई। शादी के हर फंक्शन माता की चौकी, मेंहदी, सूफी नाइट, हल्दी में हंसिका बेहद खूबसूरत दिखी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X