Hansika Motwani की मां ने दूल्हे के घरवालों से मांग लिए थे हर मिनट के 5 लाख, मजेदार खुलासा

कई बार इंडस्ट्री से कुछ ऐसी खबरें सामने आ जाती हैं जो कि काफी हैरान करने वाली होती हैं। ऐसी ही एक खबर इस वक्त अभिनेत्री हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया की शादी से आ रही है। हालांकि दोनों शादी के बंधन में काफी पहले बंध चुके हैं लेकिन अब एक मजेदार किस्सा सामने आया है। गौरतलब है कि दोनों ने दिसंबर 2022 में जयपुर के मुंडोता किले में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लिए था।
खबर आ रही है कि इस शादी में अभिनेत्री की मां ने दूल्हे के घरवालों से एक ऐसी मांग कर दी थी जो कि इसके पहले आपने नहीं सुनी होगी। जी हां, हंसिका की मां जिनका नाम मोना मोटवानी है, उन्होने दूल्हे के घरवालों से 5 लाख रुपए मांग लिए थे, इसका कारण ये था कि वो लोग देर से आए थे।
जी हां, मोना मोटवानी इस दौरान कुछ नाराज थीं और उन्होने कहा था, देरी हुई तो आपको हर मिनट की देरी के लिए मुझे 5 लाख रुपये देने होंगे। ये बात इसलिए कही जा रही है क्योकि 4:30 बजे से शाम 6 बजे का समय अशुभ है।
इसलिए आप लोग जल्दी आने की कृपा करें। अब ये बात सामने आई है और लोग उनकी मां को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। बता दें कि हंसिका मोटवानी ने कई हिंदी और साउथ की फिल्मों में काम किया है।
उनकी शादी की एक खास बात ये भी थी कि पूरी शादी एक वेब सीरीज के तौर पर रिलीज की गई है और इसका नाम- 'लव शादी ड्रामा' है। फिलहाल हंसिका काफी समय फिल्मों का हिस्सा नहीं बन पाईं हैं।


Click it and Unblock the Notifications