Hansika Motwani की मेंहदी सेरेमनी से सामने आया वीडियो, इस बिजनेसमैन को बना रहीं हैं हमसफर

Recommended Video
मशहूर अभिनेत्री हंसिका मोटवानी इस वक्त चर्चा में हैं और उनकी मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें चर्चा में हैं। जी हां, वो बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया से शादी करने वाली है जिसकी रश्में शुरु हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही हंसिका की ये तस्वीरें सामने आईं वो धड़ल्ले से वायरल हो रहीं हैं और फैंस इनपर रिएक्ट कर रहे हैं। गौरतलब है कि अभिनेत्री का परिवार इस वक्त जयपुर में है वहीं से शादी होने वाली है।
इस वक्त जो वीडियो साझा किया गया है उसमें हंसिका काफी खूबसूरत लग रहीं हैं और उनके साथ उनके मंगेतर सोहेल कथूरिया भी नजर आ रहे हैं। एक फैन ने क्लब ने इस शानदार वीडियो को फैंस के लिए साझा किया है।
इस मौके के लिए हंसिका ने लाल और पीले रंग का एथनिक आउटफिट पहना था, जबकि सोहेल ने पीच और क्रीम एथनिक लुक में हैंडसम लग रहे थे। हालांकि अभिनेत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इन तस्वीरों को साझा नहीं किया है।
फैंस लगातार इन तस्वीरों और वीडियोज पर कमेंट्स कर रहे हैं और हंसिका की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''मेहंदी सेरेमनी में हंसिका के लिए यह मेहंदी डिजाइन बहुत खूबसूरत है।''
इसके अलावा एक ने लिखा, ''मैं आपसे ये बताना चाहता हूं कि आप काफी खूबसूरत लग रहीं हैं।'' हालांकि हंसिका मोटवानी की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का रिएक्शन नहीं सामने आया है। अभिनेत्री साउथ और हिंदी फिल्मों में काफी काम किया है और उनके फैंस दोनों ही तरफ पाए जाते हैं।
सबसे पहले वो हिमेश रेशमिया के साथ एक फिल्म के लिए चर्चा में आईं थीं जिसका नाम आपका सुरुर था। इसके बाद उनको इंडस्ट्री में पहचान मिली। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











