सोहेल कथूरिया संग तलाक पर Hansika Motwani ने कही ये बात, बोलीं- गलत ट्रैन में चढ़ जाएं तो तुरंत उतर जाना चाहिए

Hansika Motwani On Divorce With Sohael Khaturiya: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हंसिका मोटवानी कुछ समय पहले अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में आई थी। दरअसल उन्होंने अपनी 4 साल की शादी तोड़ दी थी और सोहेल कथूरिया के साथ में तलाक ले लिया था। साल 2022 में दोनों ने शादी करने के बाद में 2 साल तक साथ में रहे। लेकिन 2024 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। 2026 के मार्च में दोनों का तलाक हो गया। लेकिन अभिनेत्री ने तलाक को लेकर ज्यादा कुछ कहा नहीं था लेकिन एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की।

Hansika Motwani On Divorce With Sohael Khaturiya

Hauterrfly के साथ बातचीत के दौरान हंसिका मोटवानी ने बताया कि "मेरा परिवार किसी भी बात के लिए मुझ पर प्रेशर नहीं डालता है। लोगों को क्लीकबेट चाहिए होता है जो उन्हें मिल गया। मैंने कभी भी कोई सफाई नहीं दी और ना ही कभी दूंगी। ऐसा इसीलिए क्योंकि यह मेरे लिए बिल्कुल भी मैटर नहीं करता है। सब सही है और मुझे कोई भी इस बात का पछतावा नहीं है। अगर आप गलत ट्रेन में चढ़ जाते हैं तो तकलीफ उतने से बेहतर है कि आप उस ट्रेन से उतर जाइए। मुझे अपने परिवार से बहुत सपोर्ट मिला। मैं जहां पर भी हूं बहुत ज्यादा खुश हूं।"

हंसिका मोटवानी ने मां बनने के दबाव और शादी को लेकर सवाल पर कहा कि "मुझे नहीं पता क्योंकि यह मेरे साथ में कभी भी नहीं हुआ है। मैं कभी भी उस दायरे में नहीं रही जहां पर लोग कहते हैं कि तुम्हारी शादी की उम्र हो चुकी है। बहुत सारे लोग मिलेंगे जो शादी करने की बात कहते हैं लेकिन लड़कियां इंडिपेंडेंस हो चुकी हैं। उनके लिए जो भी सही होगा वह वही करेगी। पहले तो लोग 25 साल की उम्र में शादी कर दिया करते थे। फिर 30 और अब तो 40। कौन है वह लोग। शादी के बाद भी वह लोग कहते हैं कि बच्चा कर लो। लेकिन अगर आपको सही नहीं लगता है तो ना करो, इसमें किसी चीज का प्रेशर क्यों लेना है।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया ने साल 2024 में 4 दिसंबर को जयपुर में शादी की थी। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि सोहेल कथूरिया ने हंसिका मोटवानी के साथ में शादी अभिनेत्री की दोस्त रिंकी बजाज के साथ तलाक लेकर की थी। शादी के बाद में खूब चर्चाएं भी हुई थी कि अभिनेत्री ने अपनी दोस्त का घर तोड़कर अपना घर बसाया है।

Read more about: hansika motwani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X