एक्स भाभी के आरोपों का हंसिका मोटवानी ने दिया करारा जवाब, बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच की 27 लाख वापस करने की मांग

Hansika Motwani Moves To Bombay High Court: जानी मानी पर्सनालिटी हंसिका मोटवानी अपनी खूबसूरती के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खासतौर पर सुर्खियों में आने लगी हैं। पहले तो उनकी शादी के भी काफी चर्चे हुए थे। उसके बाद हंसिका मोटवानी कानूनी पछड़ों में भी फंस गईं। चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।
कानूनी दांव पेंच में फंसीं हंसिका
दरअसल हंसिका मोटवानी की एक्स भाभी मुस्कान नैन्सी जेम्स ने हंसिका उनकी मां और उनके भाई के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई थी। बता दें कि एक्ट्रेस मुस्कान नैन्सी की शादी हंसिका के भाई प्रशांत के साथ साल 2022 में हुई थी, लेकिन दोनों की शादी लंबी नहीं चली और जल्द ही दोनों का तलाक हो गया।
हंसिका और उनके परिवार के खिलाफ दर्ज हुआ था केस
रिपोर्ट्स की मानें तो घरेलू हिंसा के साथ ही मुस्कान ने संपत्ति से जुड़े मामलों में भी धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया था मुस्कान नैन्सी जेन्स ने 18 दिसंबर को अंबोली पुलिस स्टेशन में सेक्शन 498-A, 323, 504, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज करवाया था। उनका कहना था कि उनकी सास और ननद हंसिका मोटवानी उनकी निजी जिंदगी शादीशुदा लाइफ में दखल अंदाजी करती हैं। जिस वजह से उनके और उनके पति के रिश्ते में खटास आई। वहीं पर्सनल लाइफ में बढ़ रहे तनाव की वजह से वह कमजोर होती जा रही हैं।
27 लाख रुपये वापसी पर कई गई थी शिकायत
वहीं अब इस मामले पर हंसिका मोटवानी भी लंबे समय बाद एक्शन में आई हैं। हंसिका मोटवानी ने एक याचिका दर्ज करवाई है जिसमें उनका कहना है कि उनकी एक्स भाभी द्वारा जो एफआईआर दर्ज करवाई गई है वह गलत थी। और यह तब की गई जब 27 लाख रुपये की वापसी की मांग की गई। जो उन्होंने अपनी और भाभी की शादी के लिए मुझसे उधार लिए थे।
वेडिंग प्लानर्स पर खर्च किए मेरे पैसे
हंसिका का कहना है कि उनके पैसों का इस्तेमाल वेडिंग प्लानर्स को भुगतान करने पर किया गया था, लेकिन उन्हें उनके पैसे कभी भी वापस नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि मुस्कान और प्रशांत की आपसी दिक्कतों की वजह से यह आपराधिक मुकदमा चलाया गया है। एक्ट्रेस ने कहा कि इन चीजों को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।
हो रही है दबाव बनाने की कोशिश
इसी के साथ ही एक्ट्रेस क्लीयर करती हैं कि उनकी उनके भाई की शादी में और उनके पर्सनल मुद्दों में उनकी कोई भागीदारी नहीं है। हंसिका यह दावा करती हैं कि हैं कि उनकी एक्स भाभी मुस्कान ने चल रहे विवादों को और बढ़ाकर पेश करने के लिए और उनपर दबाव बनाने के लिए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई।
कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी हैं हंसिका
हंसिका मोटवानी के काम की बात करें तो हंसिका आबरा का डाबरा, हम कौन हैं, जागो, कोई मिल गया, हवा, एस्केप फ्रोम तालिबान समेत की प्रोजेक्ट पर काम कर चुकी हैं। इसके अलावा हंसिका और भी अन्य प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं जो 2025 में रिलीज होने वाली हैं।
लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से की हंसिका ने शादी
आपको बता दें कि हंसिका ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी रचाई थी। 4 दिसंबर साल 2022 में वह बिजनेसमैन और बिजनेस पार्टनर सोहेल कथूरिया के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं। दोनों की शादी जयपुर के मुंडोता पैलेस में हुई थी। बता दें कि हंसिका और सोहेल की शादी को 'लव शादी ड्रामा' नाम के एक रियलिटी शो में भी दिखाया गया था। जो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुआ था।
शादी को लेकर हुआ था विवाद
आपको बता दें कि सोहेल जो हंसिका के पति हैं उनकी पहली पत्नी रिंकी हंसिका की क्लोज फ्रेंड थीं। इसके बाद रिंकी ने ही हंसिका पर उनकी शादी टूटने का आरोप लगाया था। जबकि सोहेल ने इस बात को नकार दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











