..................... hansika motwani files 2 crore defamation case against her ex sister in law muskan nancy james - Hindi Filmibeat

अब कोर्ट में होगा हिसाब! हंसिका मोटवानी ने एक्स भाभी पर किया मानहानि का केस, मांगे इतने करोड़ रुपये...

बॉलीवुड से लेकर साउथ और टीवी इंडस्ट्री तीनों में ही अपने कदम जमा चुकीं हंसिका मोटवानी लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। बता दें कि हाल ही में हंसिका मोटवानी का सोहेल कथूरिया के साथ तलाक हुआ है। हंसिका और सोहेल दोनों ही लंबे समय से दोस्त थे। हंसिका सोहेल की पहली शादी में भी शामिल हुई थीं। वहीं तलाक के बाद हंसिका ने सोहेल से शादी कर ली, लेकिन दोनों की शादी लंबी नहीं चली शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों के रिश्ते में दरार पैदा हो गई और हंसिका अपना ससुराल छोड़ अपने मायके में आकर रहने लगी थीं।

hansika motwani

हंसिका ने ठोका एक्स भाभी पर केस

हंसिका का रिश्ता टूटने पर कई लोगों के तमाम रिएक्शन देखने को मिले, वहीं इसी मुद्दे पर हंसिका की एक्स भाभी मुस्कान नैन्सी जेम्स ने भी हंसिका को लेकर काफी कुछ सोशल मीडिया पर कहा जो कि हंसिका को जरा भी पसंद नहीं आया। वहीं अब खुद के बारे में ऐसी बातें सुन हंसिका ने मुस्कान का मुंह बंद करने के लिए उनपर लीगल केस ठोक दिया है। हंसिका ने वकील ने कोर्ट में मुस्कान के खिलाफ मानहानि का केस तो किया ही है साथ ही में यह भी याचिका दायर की है कि मुस्कान को भविष्य में भी किसी भी तरह की बयानबाजी करने से रोका जाए। वह हंसिका पर झूठे आरोप लगा रही हैं। मुस्कान 27 लाख रुपये का कर्ज चुकाने से बचने के लिए परिवार पर उल्टे सीधे आरोप लगा रही हैं।


अभी तक नहीं चुकाया कर्ज का पैसा

आपको बता दें कि हंसिका का भाई प्रशांत और मुस्कान दोनों काफी अच्छे दोस्त थे। लंबे रिलेशन के बाद दोनों ने शादी रचाई। मुस्कान को काम शुरू करना था इसलिए हंसिका ने मुस्कान की मदद की और 27 लाख रुपये उन्हें दिए, लेकिन अब दोनों का रिश्ता टूट गया है। प्रशांत और मुस्कान का तलाक हो गया है, लेकिन अभी तक मुस्कान ने हंसिका के 27 लाख रुपये नहीं लौटाए। इसके बजाए सोशल मीडिया पर हंसिका को लेकर बयानबाजी कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर दिखाती हैं फेक लाइफ

हंसिका ने जो मानहानि का केस दायर किया है उसमें उन्होंने मुस्कान को एक मामूली टीवी एक्ट्रेस बताया है। जो कि सोशल मीडिया पर अपनी लग्जरी लाइफ और अपने लाइफस्टाइल का दिखावा करती हैं, लेकिन जब भी उनसे पैसे मांगे जाते हैं तो वह इसे ना चुकाने के बहाने ढूंढती हैं। हंसिका ने अपनी याचिका में कहा कि वह बस उन्हें को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं।

Read more about: hansika motwani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X