हंसिका मोटवानी का हुआ तलाक तो भाभी ने कसा ननद पर तंज, बोलीं-समय का खेल है सब...
बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। बता दें कि हंसिका मोटवानी का तलाक हो चुका है। शादी के चार साल बाद ही हंसिका और सोहेल कथूरिया अलग हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में अनबन होनी शुरू हो गई थी। दोनों के रिश्तों में जब सुधार नहीं हुआ तब जाकर दोनों ने तलाक लेने जा सोचा। बता दें कि सोहेल की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले सोहेल ने हंसिका की दोस्त संग शादी की थी।

हंसिका की शादी टूटने के बाद फैन्स तो काफी हैरान हैं ऐसे में हंसिका मोटवानी की एक्स भाभी मुस्कान नैन्सी जेम्स ने हंसिका पर तंज कसा है। सोशल मीडिया हैंडल पर नैन्सी ने कुछ ऐसा कहा जो जमकर चर्चा का विषय बना हुआ है। चलिए जानते हैं कि क्या कहा हंसिका की भाभी ने।
तलाक की खबरों पर नैन्सी ने कसा तंज
हंसिका मोटवानी की एक्स भाभी मुस्कान नैन्सी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। वह आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में आ जाती हैं। पिछली बार उन्होंने अपने तलाक को लेकर अपनी ननद और अपनी सास पर तंज कसा था। वहीं अब हंसिका के तलाक की खबर जैसे ही नैन्सी को मिली उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा था कि मैं कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से रिक्वेस्ट करती हूं कि मुझे किसी दूसरे की लाइफ से दूर रखा जाए।
मुझे झूठी दुनिया से दूर रखें
इसी के साथ ही उन्होंने आगे लिखा- आप लोग हमेशा से ही सपोर्टिव रहे हो। मैं गुजारिश करती हूं कि मुझे किसी भी प्रकार की झूठी दुनिया से दूर रखा जाए। मेरे पास कोई पेड पीआर नहीं है। वक्त सारी सच्चाई का खुलासा कर देगा। सब समय का खेल है। शांति, प्यार और कर्मा। नैन्सी के इस पोस्ट को हंसिका से जोड़ा जा रहा है। लोगों का मानना है कि नैन्सी ने जो कुछ भी कहा है वह हंसिका के लिए ही है।
नैन्सी लगा चुकी हैं हंसिका पर आरोप
नैन्सी और हंसिका के भाई प्रशांत ने साल 2021 में शादी की थी, लेकिन तमाम दिक्कतें आने की वजह से दोनों 2022 में अलग हो गए। इतना ही नहीं नैन्सी ने हंसिका के भाई पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर FIR दर्ज करवाई थी। साथ ही हंसिका और उनकी मां मोना पर भी FIR की थी।


Click it and Unblock the Notifications











