शादी के चार साल बाद पति से अलग हुईं हंसिका मोटवानी, अपनी ही बेस्ट फ्रेंड के पति से की थी शादी
Hansika Motwani Divorced: छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हंसिका मोटवानी आज साउथ और बॉलीवुड में धमाल मचा रही हैं। अपने करियर में ऊंचाइयां छूने वाली हंसिका मोटवानी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में हैं। जहां अभी तक यह बात सिर्फ अफवाह मानी जा रही थी कि हंसिका पति से अलग रह रही हैं। वहीं अब यह कंफर्म हो चुका है कि एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी पति से अलग हो चुकी हैं। हंसिका और सोहेल कथूरिया का तलाक हो चुका है।

टूट गया हंसिका मोटवानी का घर
शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास पैदा होने लगी थी। लेकिन फैन्स को शक तब हुआ जब हंसिका अपना ससुराल छोड़कर अपने मायके में रहने आ गईं। रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने दोनों का तलाक फाइनल कर दिया है। चार साल के अंदर ही दोनों की शादी टूट गई। हालांकि यह खबर हंसिका के फैन्स के लिए काफी चौंकाने वाली है। क्योंकि दोनों की शादी बड़े ही ग्रैंड लेवल पर हुई थी। सोहेल ने हंसिका के लिए कई सरप्राइज भी दिए थे। दोनों ही परिवारों को बॉन्ड बहुत ही अच्छा था। हंसिका की शादी की वेब सीरीज भी बनी थी जो कि जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई थी।
अपनी ही सहेली की पति से की थी शादी
दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद भी शादी की थी। बता दें कि सोहेल हंसिका की बेस्ट फ्रेंड के पति थे। अपनी दोस्त और सोहेल की पहली शादी में हंसिका भी शामिल हुई थीं, लेकिन हंसिका पर यह आरोप लगा कि अपनी ही दोस्त के पति से उनका अफेयर चला और फिर तलाक के बाद हंसिका ने सोहेल से शादी की।
हंसिका ने नहीं की एलिमनी की डिमांड
आपको बता दें कि हंसिका ने एलिमनी की कोई डिमांड नहीं की है। शादी के कुछ समय तक कपल साथ रहा, लेकिन दोनों के व्यवहारों और लाइफस्टाइल में अंतर होने की वजह से दोनों के रिश्ते में दरार पैदा होने लगी। दोनों का हर छोटी बात पर झगड़ा होने लगा था। एक छत के नीचे रहना दोनों के लिए मुश्किल हो गया था। जिसके बाद ही दोनों ने अलग होने का फैसला किया।


Click it and Unblock the Notifications











