Hansal Mehta की बेटी का हुआ हैरासमेंट, डायरेक्टर ने कहा- 'वो रोज ऑफिस जाती रही लेकिन अधिकारियों ने... '

Hansal Mehta On Harrasment: बॉलीवुड फिल्ममेकर हंसल मेहता ने बुधवार सुबह सरकारी अधिकारियों पर निशाना साधा और कहा कि कई बार चक्कर लगाने के बावजूद वे उनकी बेटी को आधार कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराने में मदद नहीं कर रहे हैं। अपनी बेटी की आपबीती साझा करते हुए मेहता ने इस घटना को "हैरासमेंट" बताया।
मेहता ने बुधवार सुबह अपने एक्स हैंडल पर कहा कि उनकी बेटी पिछले तीन हफ्ते से आधार कार्ड के लिए अप्लाई करने की कोशिश कर रही है, लेकिन सब बेकार। "मेरी बेटी पिछले 3 हफ्ते से आधार कार्ड के लिए अप्लाई करने की कोशिश कर रही है। वह बारिश का सामना करते हुए अंधेरी पूर्व में आधार ऑफिस तक लंबी जर्नी करती है, वहां के सीनियर मैनेजमेंट उसे किसी ना किसी बहाने से वापस भेज देता है। इस पर साइन करवाएं, यह डॉक्यूमेंट लाएं, स्टैंप सही जगह पर नहीं है, आज आपका अपॉइंटमेंट नहीं है, मैं एक हफ्ते के लिए छुट्टी पर हूं...''
अधिकारियों की इस व्यवस्था को ट्रोल करते हुए उन्होंने कहा, "यह बेहद निराशाजनक है और हैरासमेंट से कम नहीं है।" जैसे ही उनका ट्वीट वायरल हुआ, कई नेटिजन्स ने भी थ्रेड में अपने एक्सपीरिएंस शेयर किए और कुछ ने उन्हें मदद और सलाह भी दी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, करीना कपूर खान स्टारर मेहता की 'द बकिंघम मर्डर्स' इस साल 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म में बेबो जस भामरा नाम के जासूस का किरदार निभाती नजर आएंगी। हाल ही में हंसल ने 'स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा' की भी घोषणा की। यह तमल बंद्योपाध्याय की किताब 'सहारा: द अनटोल्ड स्टोरी' पर आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications











