'शाहरुख खान से मैं क्यों प्यार करता हू्ं?' इमोशनल किस्से के साथ हंसल मेहता ने किया खुलासा!
इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार शाहरुख खान इस वक्त किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते मंगलवार को (2 नवंबर) को उन्होने अपना 56वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर लगातार लोग उनको मुबारकबाद भेज रहे हैं। सोशल मीडिया उनके फैंस के मैसेज के भर गया था। लेकिन इस दौरान फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने कुछ ऐसा लिखा है जो कि खबरों में चल रहा है। उन्होने शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एक बड़ा पोस्ट लिखा था।
इस पोस्ट में उन्होने बॉलीवुड स्टार के साथ अपनी बातचीत को याद किया और किंग खान के लिए अपने प्यार के बारे में बात की। उन्होने बताया कि कैसे शाहरुख खान ने एक बार बिना किसी को बताए या प्रचार किए बिना एक बच्चे की जान बचाने में उनकी मदद की थी।

हंसल मेहता ने लिखा.. "क्यों शाहरुख कान हमेशा के लिए एक सुपरस्टार है और मैं उनसे क्यों प्यार करता हूं। मैंने शाहरुख के साथ तीन बार बातचीत की है- एक बार ट्विटर पर और दूसरी बार एक पार्टी में संक्षेप में।
मेरे लिए वह हमेशा एक सच्चे स्टार रहेंगे। मैं एक ऐसे बच्चे के लिए मदद मांग रहा था जो ट्यूमर से पीड़ित था और उसे जीवन रक्षक सर्जरी के लिए तत्काल वित्तीय सहायता की आवश्यकता थी।"
उनके इस ट्वीट के बाद फैंस लगातार उनको जवाब दे रहे हैं शाहरुख खान की तारीफ कर रहे हैँ। वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान को लेकर बिजी चल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











