पत्नी को होठों पर किस करते हुए देख डायरेक्टर को शख्स ने किया ट्रोल, एक ही मास्टरस्ट्रोक से कर दी बोलती बंद

Hansal Mehta

Hansal Mehta Liplock Photo: 'शाहिद', 'सिटीलाइट्स', 'स्कैम 1992' और 'स्कूप' के डायरेक्शन के लिए मशहूर फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने हाल ही में एक्स पर एक यूजर की खिंचाई की, जिसने उन्हें अपनी पत्नी सफीना हुसैन को लिपकिस करने के लिए ट्रोल किया था।

हंसल ने लिखा, "आपकी ट्रोलिंग काम नहीं करेगी... यह एक आदमी का अपनी पत्नी को किस करना है, सार्वजनिक रूप से प्यार का इजहार करना है। किसी महिला को धक्का देना नहीं, यह सार्वजनिक रूप से महिलाओं के प्रति अभद्र व्यवहार नहीं है।"

आपको बता दें साल 2022 में, हंसल ने सैन फ्रांसिस्को, कैलिफ़ोर्निया में एक प्राइवेट फंक्शन में सफ़ीना हुसैन से शादी कर ली। सफ़ीना दिवंगत एक्टर यूसुफ़ हुसैन की बेटी हैं। वह एक सोशल वर्कर हैं और एजुकेट गर्ल्स नाम का एक NGO चलाती हैं।

अपनी शादी के बारे में जानकारी शेयर करते हुए हंसल ने लिखा था- "17 साल, दो बच्चों, अपने बेटों को बड़ा होते देखने और अपने-अपने सपनों को पूरा करने के बाद हमने शादी करने का फैसला किया। जीवन में हमेशा की तरह यह भी अचानक और बिना किसी प्लानिंग के हुआ। हालांकि हमारी कसमें सच्ची थीं और इस छोटे से फंक्शन के बिना वे कभी नहीं कही जा सकती थीं। आखिरकार प्यार की जीत होती है।"

हंसल की सफीना से दो बेटियां किमाया मेहता और रेहाना मेहता हैं, और उनकी पिछली शादी से दो बेटे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, हंसल के पास करीना कपूर खान के साथ 'द बकिंघम मर्डर्स' और प्रतीक गांधी के साथ 'डेढ़ बीघा जमीन' है, जो 31 मई को रिलीज़ होने वाली है। हाल ही में हंसल ने 'स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा' की भी घोषणा की। यह तमाल बंद्योपाध्याय की किताब 'सहारा: द अनटोल्ड स्टोरी' पर आधारित है।

More from Filmibeat

Read more about: hansal mehta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X