हंसल मेहता की वेब सीरीज 'स्कैम 2003' का टीजर देखने के बाद लोगों में हुई हलचल, सामने आया घोटाले का बड़ा सच!

Hansal Mehta: हमेशा ही अपनी दमदार कहानियां से लोगों के बीच तहलका मचाने वाले हंसल मेहता एक बार फिर से अपनी नई वेब सीरीज 'स्कैम 2003' को लेकर चर्चा में बनें हुए हैं। हंसल मेहता की अपकमिंग वेब सीरीज 'स्कैम 2003- द तेलगी स्टोरी' का नया टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर देखने के बाद लोगों के बीच अलग ही हलचल देखने को मिल रही है, इस पर दर्शक अपनी अपनी प्रतिक्रिया देने के बाद सबसे बड़े घोटाले का सच देखने का इंतजार कर रहे हैं।
'द स्कैम 2003- द तेलगी स्टोरी' टीजर आउट-
'स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी' के बाद दर्शक काफी समय से 'द स्कैम 2003- द तेलगी स्टोरी' का इंतजार कर रहे थे। ये सीरीज स्टाम्प घोटाले पर आधारित है, जिसने साल 2003 में पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।
बीते दिनों सीरीज का टीजर शेयर किया गया था, जिसमें तेलगी के किरदार की अनाउंसमेंट की गई थी। अब सीरीज का नया टीजर रिलीज किया गया है। 1 मिनट 26 सेकेंड का 'स्कैम 2003' का टीजर काफी धमाकेदार है।
इस टीजर की शुरुआत 'स्कैम 1992- द हर्षद मेहता' सीरीज की झलक से शुरू हुई, जो साल 1992 में हुए 5000 करोड़ के फाइनेंशियल स्कैम पर आधारित है। इसके बाद स्टाम्प घोटाले का जिक्र होता है, जिसने 2003 में देश में हलचल पैदा कर दी थी।
टीजर के मुताबिक, साल 2003 में 30 हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया गया था। इस खेल के पीछे का मास्टरमाइंड था- अब्दुल करीम तेलगी । टीजर में तेलगी को डायलॉग बोलते हुए सुना जा सकता है- 'मुझे पैसे कमाने का कोई शौक नहीं है, क्योंकि पैसा कमाया नहीं जाता, बनाया जाता है।'
सोशल मीडिया पर यूर्जस की प्रतिक्रियाएं-
इस वेब सीरीज 'द स्कैम 2003- द तेलगी स्टोरी का टीजर देखने के बाद दर्शकों में अलग ही हलचल है। हर कोई इस टीजर को काफी पसंद कर रहा है और वेब सीरीज का रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। जाहिर है कि ये पहली बार नहीं है कि जब हंसल मेहता ने किसी शो के जारिए से किसी घोटाले का सच सामने रखा हो, इससे पहले भी वो अपनी दमदार कहानियां से घोटले के सच को सबके सामने लाते रहे हैं।
आपको बता दे, एप्लॉज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी 'स्कैम 2003- द तेलगी स्टोरी' के शो-रनर हंसल मेहता हैं, जबकि इसका निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। ये सीरीज जर्नलिस्ट संजय सिंह की किताब 'रिपोर्टर की डायरी' पर आधारित है। संजय सिंह ने ही इस घोटाले की स्टोरी को ब्रेक किया था। ये सीरीज 2 सितंबर से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी।


Click it and Unblock the Notifications












