पेट की समस्या के लिए जब हंसल मेहता ने महाराष्ट्र सरकार पर निकाली भड़ास, तो ऐसा हुआ!

Hansal Mehta

Hansal Mehta: हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर निर्देशक हंसल मेहता पेट के संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर किया है और इसके साथ ही निर्देशक ने ट्विटर पर मुंबई सरकार पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके कारण लोग संक्रमित हो रहे हैं।

हंसल मेहता का ट्वीट-

पेट की समस्या को लेकर हंसला मेहता ने ट्वीट किया और लिखा, ''आज सुबह मेरे पेट में भयानक संक्रमण हो गया। इससे पहले कि मैं कुछ खा पाता, इसने मुझ पर हमला कर दिया। अपने पारिवारिक डॉक्टर से बात की और उन्होंने कहा कि वह प्रतिदिन समान लक्षणों वाले कम से कम 10 रोगियों को देख रहे हैं और कुछ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्वीट में आगे उन्होंने लिखा,- ऐसा प्रतीत होता है कि यह संक्रमण हमारे पीने के पानी में उत्पन्न होने वाले किसी कीड़े के कारण है। यह हास्यास्पद है कि एक शहर जो देश की वित्तीय राजधानी है और दो डिप्टी सीएम वाले राज्य की राजधानी है, वह अपने नागरिकों को बुनियादी स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं करा सकता है।'

फिर उन्होंने आगे लिखा, -खतरनाक सड़कें, चरमराता यातायात, बाढ़ के लिए तैयारी की कमी और हमारे बुनियादी ढांचे की ढहती स्थिति का जिक्र नहीं किया जा रहा है। यह मुंबई है। इसे ऐसे लोग चला रहे हैं जो नागरिकों की परवाह नहीं करते। उन्हें सिर्फ सत्ता और अपना खजाना भरने की चिंता है। शर्मनाक स्थिति। मुझे करण व्यास का मैसेज मिला वह भी इसी तरह के संक्रमण से बीमार हैं। उनके सोसाइटी के लोगों को भी यही समस्या है।"

हंसल मेहता का वर्कफ्रंट-

तो इस तरह से हंसल मेहता ने अपनी पेट की समस्या के लिए महाराष्ट्र सरकार को खरी खोटी जमकर सुना दी हैं। खैर हंसल मेहता के काम की बात करें तो बता दें कि हाल ही में हसंल मेहता की वेब सीरीज स्कूप रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। जल्द ही वह द बकिंघम पैलेस लेकर लोगों के सामने आने वाले हैं। फैंस को हंसल मेहता की नई सीरीज और फिल्मों के आने का इंतजार रहता है।

More from Filmibeat

Read more about: hansal mehta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X