शाहिद को हंसल मेहता ने दी आवाज!
चूंकि एक निर्देशक ही अपनी फिल्म की आत्मा को महसूस कर सकता है और उसे बेहतर तरीके से समझ सकता है इसलिए हंसल मेहता की आवाज ने इस फिल्म में ऐसा जादू किया है कि फिल्म को देखने के बाद दर्शकों को भी यही महसूस होगा कि ये आवाज फिल्म के लिए परफेक्ट है। शाहिद फिल्म में राजकुमार यादव ने मुख्य भूमिका निभाई है और ये फिल्म एक ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट और वकील शाहिद आजमी की जिदंगी पर आधारित है। शाहिद आजमी को साल 2010 में उन्हीं के ऑफिस में कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा मार दिया गया था।
हंसल मेहता ने मीडिया से बात करते हुए कहा "जी हां मैंने शाहिद फिल्म में वॉइस ओवर दिया है और ये मेरा फैसला था कि मैं अपनी आवाज को रिकॉर्ड करुं ताकि हम आसानी से एडिट कर सकें। हमने कई सारी आवाजों के टेस्ट किया था लेकिन मेरी आवाज ही इस किरदार के लिए परफेक्ट लगी। इसलिए हमने मेरी आवाज को ही यूज करने का फैसला किया।" शाहिद फिल्म को अभी तक कई फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाया जा चुका है और सभी लोगों के अनुसार शाहिद फिल्म बहुत ही इंसपिरेशनल कहानी पर आधारित है। हंसल मेहता को न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल के दौरान बेस्ट निर्देशक के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। शाहिद फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications












