Faraaz Trailer: हंसल मेहता की थ्रिलर फिल्म से शशि कपूर के पोते जहान कपूर का डेब्यू, यहां देंखे ट्रेलर

hansal-mehta-film-faraaz-trailer-shashi-kapoor-grandson-zahan-kapoor-debut-with-a-story-of-courage

Faraaz Trailer: फिल्म फ़राज़ के मेकर्स ने आज इसका दमदार ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। यह ट्रेलर उस रात की एक झलक देता है जब आतंकवादियों ने ढाका के एक कैफे पर हमला कर दिया था और कई जानें गई थीं। इस फिल्म के साथ निर्देशक हंसल मेहता और फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ने हाथ मिलाया है। फ़राज़ 3 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

निर्माता अनुभव सिन्हा ने कहा, "फ़राज़ केवल वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित फिल्म नहीं है। इसमें बहुत सारी ऐसी बातें हैं, जो एक मजबूत संदेश देता है। फिल्म निर्माता के रूप में, हमारे पास दर्शकों के साथ ऐसी कहानियों को साझा करने का अवसर है जो सोचने पर मजबूर करती हैं और फ़राज़ ऐसी ही एक फिल्म है।"

वहीं, निर्देशक हंसल मेहता ने ट्रेलर की रिलीज़ पर कहा, "हमने फ़राज़ जैसी फिल्म बनाने का फैसला उन कहानियों के बारे में बात करने के लिए किया है जो सीमाओं से परे हैं। फ़राज़ की कहानी इस बात का एक प्रमुख उदाहरण है कि जब आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की बात आती है, तो एक तरफ मानवता और दूसरी तरफ आतंकवाद है।"

फिल्म हंसल मेहता द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, अनुभव सिन्हा, साक्षी भट्ट, साहिल सहगल और मजाहिर मंदसौरवाला द्वारा निर्मित है। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज और बनारस मीडिया द्वारा महाना फिल्म्स के सहयोग से संयुक्त रूप से किया गया है।

फिल्म में ज़हान कपूर, आदित्य रावल, जूही बब्बर, आमिर अली, सचिन लालवानी, पलक लालवानी और रेशम सहानी ने अभिनय किया है। बता दें, इस फिल्म से शशि कपूर के पोते जहान कपूर फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, परेश रावल के बेटे आदित्य रावल भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X