हंसल मेहता के पिता का निधन, निर्देशक ने लिखा इमोशनल नोट- कलाकारों ने किया शोक व्यक्त
फिल्ममेकर हंसल मेहता के पिता दीपक सुबोध मेहता का निधन हो गया है। उन्होंने ट्विटर पर अपने पिता के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए यह दुखद खबर दी है। साथ ही उन्होंने पिता के लिए दिल को छू लेने वाला एक नोट भी लिखा और उन्हें दुनिया का 'मोस्ट हैंडसम मैन' भी बताया है। मनोज बाजपेयी, फरहान अख्तर समेत कई कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है।
निर्देशक ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- "मैंने हमेशा सोचा था कि वह मुझसे ज्यादा समय तक जीवित रहेंगे। लेकिन, मैं गलत था। आपसे उस ओर मिलूंगा पापा। दुनिया के सबसे हैंडसम आदमी। सबसे कोमल और उदार इंसान जिससे मैं कभी मिला हूं। आपके बिना शर्त प्यार के लिए धन्यवाद पप्पा। शुक्रिया मेरे लीजेंड, मेरे हीरो।"

बता दें कि हाल में हंसल मेहता का पूरा परिवार कोरोना वायरस की चपेट में आ गया था। इस बात की जानकारी खुद डायरेक्ट ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। हालांकि पिता का निधन किस वजह से हुआ, इस बारे में निर्देशक ने कोई जानकारी नहीं दी है।
हंसल मेहता के पोस्ट पर फिल्म इंडस्ट्री ने कई कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है। फरहान अख्तर, मनोज बाजपेयी, पूजा भट्ट, निखिल आडवाणी, रीमा कागती, अहाना कुमरा, अतुल कसबेकर, विशाल ददलानी समेत अन्य कई सेलेब्स ने कमेंट कर श्रद्धांजलि दी है। फरहान ने लिखा, "गहरी संवेदना।" पूजा ने लिखा, "हंसल मेहता आपके और परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदना।" वहीं, मनोज बाजपेयी ने लिखा- "हम उनकी मुस्कान और प्यार को मिस करेंगे.."


Click it and Unblock the Notifications