जब रेखा को लंच पर बुलाकर जया बच्चन ने कह डाली थी ऐसी बात, अमिताभ संग एक्ट्रेस ने खत्म कर लिया था रिश्ता!

Jaya Bachchan Invited Rekha For Lunch: अक्सर बॉलीवुड गलियारों में अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर की खबरें आती रहती हैं। हालांकि कभी भी अमिताभ बच्चन की तरफ से इस बात को लेकर पुष्टि नहीं की गई। लेकिन वही हैरानी की बात तो यह है की रेखा ने कभी भी इस खबर का खंडन नहीं किया। लेकिन इन दोनों के बीच में एक और तीसरा शख्स था जो जया बच्चन थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में मेरी सहेली पॉडकास्ट पर मशहूर लेखक और फिल्म इतिहासकार हनीफ जावेरी ने जया बच्चन, रेखा और अमिताभ बच्चन को लेकर काफी बड़े खुलासे कर डाले हैं। इसके बाद हर कोई हैरान भी हो गया है।
हनीफ जावेरी ने इंटरव्यू में खुलासा किया कि "फिल्म दो अनजाने की शूटिंग के वक्त रेखा और अमिताभ बच्चन एक दूसरे की तरफ खिंचे चले गए थे। उन्होंने आगे बात करते हुए बताया कि वह बहुत ही नजदीक आ गए थे और मुझे इस बारे में नहीं पता था कि उनका प्यार कैसे हुआ है। लेकिन यह 100% पक्का है कि वह प्यार में थे।"
हनीफ जावेरी ने आगे बात करते हुए बताया कि "कुली फिल्म के वक्त अमिताभ बच्चन का एक्सीडेंट हुआ और तब जया बच्चन ने उनका काफी ज्यादा सपोर्ट किया था। इसी के चलते दोनों के बीच इक्वेशन बदल गई थी और बिग बी को जया बच्चन के प्यार का एहसास हुआ।"
लेकिन जया बच्चन को रेखा और अमिताभ के अफेयर के बारे में पहले से ही पता था। इसी के चलते उन्होंने एक बड़ा कदम उठाया। हनीफ जावेरी के मुताबिक जब अमिताभ बच्चन शहर से बाहर गए थे तो जया बच्चन रेखा को घर पर लंच के लिए बुलाया।
हनीफ जावेरी ने बताया कि "जया ने रेखा को खूब खाना खिलाया और खूब बात भी की। लेकिन जाने का जब वक्त आया तो जया बच्चन ने देखा को देखकर कहा कि अमिताभ मेरे हैं, वो सिर्फ मेरे थे और मेरे ही रहेंगे।" कहा जाता है कि जया बच्चन के इन शब्दों का रेखा पर ऐसा प्रभाव पड़ा कि उन्होंने अमिताभ बच्चन से पूरी तरीके से दूरी बना ली।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और रेखा को आखिरी बार फिल्म सिलसिला में साथ में देखा गया था। हालांकि इस फिल्म में जया बच्चन भी साथ में नजर आई थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कामयाब नहीं हो पाई थी और सालों बाद अब यह एक कल्ट क्लासिक फिल्म बन गई है।


Click it and Unblock the Notifications