Hania Aamir ने बैन होते ही उगली सच्चाई, लिखा- पाक आर्मी और आतंवादियों ने किया पहलगाम हमला, जानिए सच्चाई

Hania Aamir said Pak army behind Pahalgam Attack?- पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस हानिया आमिर का एक पोस्ट वायरल हुआ है और इस पोस्ट ने बवाल मचा रखा है। खुद पाकिस्तानी होकर हानिया आमिर ने पहलगाम हमले (Pahalgam Attack) पर सच्चाई बयां की है और पाकिस्तान की पोल खोल दी है।
जी हां, हानिया आमिर ने बताया है कि इस हमले के पीछे पाकिस्तानी आर्मी (Pakistani Army) और इस्लामिक आतंकवाद का हाथ है।
हानिया आमिर का पोस्ट?
हानिया आमिर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ''सिर्फ जनरल आसिम मुनीर (Asim Munir) के कश्मीर में एक्शन की वजह से पाकिस्तान की पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को इंडिया में बैन कर दिया गया है। यहां तक की सोशल मीडिया अकाउंट को भी बंद कर दिया है।
मैं बेहद सम्मानपूर्वक इंडिया के पीएम से गुजारिश करना चाहती हूं कि हम पाकिस्तान के आम नागरिकों ने इंडिया का कुछ नहीं किया है। पाकिस्तानी आर्मी और इस्लामिक आतंकवाद ही है पहलगाम के हमले के पीछे। तो हम आम पाकिस्तानियों को क्यों भुगतना पड़ रहा है। कृपया पाकिस्तानी आर्मी और इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ एक्शन लीजिए, मासूम नागरिकों से नहीं।'' हानिया आमिर के इंस्टाग्राम पेज से ये वायरल हो रहा है।
फर्जी है हानिया आमिर का ये पोस्ट
सभी पाकिस्तानी अकाउंट्स को इंडिया ने बैन कर दिया है। बता दें कि ऊपर लिखा हुआ ये जो हानिया आमिर का पोस्ट है वो उन्होने नहीं किया है। ये पूरी तरह फर्जी है और किसी ने शरारत करते हुए ए़़डिटिंग की है। हानिया ने खुद इस पोस्ट को लेकर बात की है। बता दें कि हानिया आमिर पाकिस्तान से ज्यादा इंडिया में मशहूर हैं।
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से इंडिया ने पूरी तरह से रिश्ता खत्म कर लिया है। पाकिस्तानियों को वापस जाने को बोल दिया गया है। इसके बाद बॉर्डर से ढेरों वीडियोज सामने आए थे। फिलहाल इंडिया में किसी सेलेब्रिटी की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications