Rakhi Sawant के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंची Hania Aamir, पाकिस्तान से तस्वीर वायरल!

Hania Aamir Rakhi Sawant- राखी सावंत अक्सर किसी ना किसी वजह से खबरों का हिस्सा रहती हैं। इस वक्त उनको लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं वो काफी हैरान करने वाली हैं। दरअसल वो लाल जोड़ा पहनकर पाकिस्तानी जाने की फिराक में हैं।
इसके अलावा कुछ दिन पहले उन्होने पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर की तारीफ की थी जिसके बाद कुछ लोगों को ये पसंद नहीं आया था। अब हानिया आमिर ने भी कुछ ऐसा कर डाला है जो कि राखी सावंत को पसंद आने वाला है।
एयरपोर्ट पर स्वागत
हानिया आमिर जो कि पाकिस्तान के साथ साथ इंडिया में भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस वक्त सोशल मीडिया पर हानिया की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उन्होने एक बोर्ड पकड़ा हुआ जिसमें लिखा है, ''राखी जी मैं यहां हूं।''
दरअसल ये तस्वीर एयरपोर्ट की है और हानिया आमिर को राखी सावंत का स्वागत करते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर अब बातें हो रही हैं। हानिया आमिर की दोस्ती कई बॉलीवुड सितारों से है और इनमें रैपर और सिंगर बादशाह भी शामिल है। कुछ समय पहले दोनों को लेकर काफी चर्चा भी हुई थी।
लोग कर रहे हैं रिएक्ट
हानिया आमिर ने जैसे ही सोशल मीडिया पर वो पोस्ट डाला लोगों का रिएक्शन आ रहा है। कुछ लोग जोर देकर कह रहे हैं कि आपको राखी सावंत से मिलना ही चाहिए। हालांकि कुछ लोगों ने राखी सावंत से हानिया आमिर को दूर रहने की सलाह दी है।
देखने वाली बात होगी कि दोनों की मुलाकात होगी या नहीं? राखी सावंत ने कुछ समय पहले इस्लाम कुबूल करके उमराह किया था लेकिन वो फिर से अपनी मस्ती में मस्त हो चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications