एयरपोर्ट पर हानिया आमिर फैंस के साथ क्लिक करवाती रहीं तस्वीरें, आम आदमी बने देखते रहे बादशाह!

Badshah Hania Aamir Video- इंडियन रैपर और सिंगर बादशाह और पाकिस्तानी अदाकारा हानिया आमिर के बीच कुछ तो चल रहा है। इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसमें बादशाह को फिर से हानिया आमिर के साथ स्पॉट किया गया है।
इस वीडियो में दोनों एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। मजेदार बात तो ये है कि हानिया आमिर को अपने फैंस के साथ सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है लेकिन बादशाह को कोई नहीं पहचान रहा।
इस क्लिप बादशाह किसी फैन की तरह बगल में खड़े होकर सबकुछ देखते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद ये क्लिप आग की तरह वायरल हो रही है।
लोग कर रहे हैं रिएक्ट
इस वीडियो पर लोगों कमेंट्स सामने आ रहे हैं जो कि काफी मजेदार हैं। एक ने लिखा, हानिया अब हिंदू से शादी करेगी। बावरी कहीं की। एक ने लिखा, ''बादशाह भाई सावधान.. लड़की बहुत कमीनी है.. 21 लड़कों का काट चुकी है अब तक।''
एक ने लिखा, ''उनके बीच कुछ पक रहा है, कुछ तो गड़बड़ है।'' एक ने लिखा, ''ऐसा लगता है जल्दी ही दोनों की शादी हो जाएगी।'' एक ने लिखा, ''क्या फ़ायदा इतनी ख़ूबसूरत होने का आख़िर में जब इस चोमू के साथ सेट होना था।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं लेकिन बादशाह या हानिया की तरफ से रिएक्शन नहीं आया है।
उड़ रही हैं अफवाहें
दरअसल बीते कुछ महीनों से ऐसी अफवाहें हैं कि भारतीय रैपर और गायक बादशाह और पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इन दोनों का मजाक बनाया जा रहा था लेकिन ये वीडियो सामने आया है जो कि हैरान कर देगा। आप देखिए वायरल वीडियो जो कि आग की तरह फैल रहा है...


Click it and Unblock the Notifications