Watch Video- बदतर हालत में अस्पताल में पड़ी हैं हानिया आमिर, पाकिस्तानी हसीना का कैसे हुआ ये हाल

Hania Aamir Hospital Video: पाकिस्तान की मशहूर अदाकारा हानिया आमिर ने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से फैंस को हैरानी और चिंता में डाल दिया है। अपने चुलबुले अंदाज़ और मस्तीभरे वीडियोज़ के लिए मशहूर हानिया इस बार कुछ गंभीर अंदाज़ में नज़र आईं, जिससे उनके प्रशंसक हैरान रह गए।
हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों की सीरीज में हानिया आमिर को नॉर्मल अंदाज में मुस्कुराते और जिंदगी को एन्जॉय करते देखा गया। लेकिन इसी पोस्ट में शामिल दो तस्वीरें चर्चा का विषय बन गईं, क्योंकि वे अस्पताल में ली गई प्रतीत हो रही थीं। इन तस्वीरों के साथ हानिया ने एक रहस्यमयी कैप्शन लिखा: "किस ने नज़र लगाई प्रीति को?" इस वाक्य ने फैंस को और भी उलझन में डाल दिया।
उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कुछ फैंस का मानना है कि ये तस्वीरें उनके आने वाले किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग से जुड़ी हो सकती हैं, जबकि अन्य को लगता है कि अभिनेत्री की तबीयत वाकई खराब हो सकती है। पोस्ट में "प्रीति" नाम का ज़िक्र आने से लोग इसे हानिया के उस वायरल वीडियो से जोड़ने लगे, जिसमें उन्होंने फिल्म 'कबीर सिंह' की किरदार प्रीति की नकल की थी।
https://www.facebook.com/reel/4511034175790622
हालांकि अब तक हानिया आमिर या उनकी टीम की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे फैंस के बीच असमंजस बना हुआ है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले लगातार उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।
हानिया आमिर पाकिस्तान की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम हैं। उनकी एक्टिंग, ह्यूमर और फैंस से जुड़ाव ने उन्हें एक खास पहचान दिलाई है। अब सभी को उनके अगले अपडेट का इंतज़ार है, ताकि यह साफ हो सके कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











