..................... Hania Aamir HD photos and her drama episodes sold to Indians for Rs 25 rupees - Hindi Filmibeat

Hania Aamir की फोटोज की 25 रुपए में हो रही बिक्री? भारतीय फैंस की खास डिमांड पर पाकिस्तानी शख्स ने...

Hania Aamir

Hania Aamir Photos: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हाल ही में एक विवाद में आ गईं, जब उनके नाम से एक फर्जी बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस बयान में दावा किया गया था कि हानिया ने भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर लगे बैन और उनके इंस्टाग्राम अकाउंट्स को ब्लॉक किए जाने के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है।

फर्जी बयान हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस फर्जी बयान में कहा गया था कि हानिया आमिर ने भारत सरकार से रिक्वेस्ट की कि पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर लगे बैन को हटाया जाए। इस बयान में यह भी दावा किया गया था कि हानिया ने पाकिस्तानी सेना और आतंकवादियों की आलोचना की है।

हानिया आमिर का रिएक्शन

हानिया आमिर ने इस वायरल बयान को पूरी तरह से झूठा और मनगढ़ंत बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कहा- "हाल ही में, एक बयान मेरे नाम से सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। मैं इस बारे में बात करना चाहती हूं: मैंने यह बयान नहीं दिया है और मैं इससे सहमत नहीं हूं। यह पूरी तरह से मनगढ़ंत है और मेरे विचारों को गलत तरीके से पेश करता है।"

उन्होंने आगे कहा: "यह एक सेंसिटिव और इमोशनल समय है। मेरा दिल हाल की त्रासदी में मारे गए निर्दोष लोगों और प्रभावित परिवारों के साथ है। इस तरह का दर्द असली है और इसे सहानुभूति की जरूरत है - ना कि राजनीतिकरण की।"

भारत में इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर बैन

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस कारण भारत में कई पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया गया है, जिनमें हानिया आमिर, माहिरा खान, अली ज़फर, सनम सईद, बिलाल अब्बास, मोमिना मुस्तेहसन, इकरा अजीज, इमरान अब्बास और सजल अली शामिल हैं।

इंस्टाग्राम पर इन अकाउंट्स को खोलने पर एक मैसेज दिखाई देता है: "यह अकाउंट भारत में मौजूद नहीं है। हमने कानूनी रिक्वेस्ट के कारण इस कंटेंट को बैन किया है।"

25 रुपए में बिक रहीं फोटोज

इसी बीच, एक इंस्टाग्राम यूजर 'अवेस' ने भारतीय दर्शकों को पाकिस्तानी ड्रामा के एपिसोड्स और एक्ट्रेस हानिया आमिर की एचडी तस्वीरें ₹25 रुपए प्रति एपिसोड के हिसाब से बेचने की डिमांड रखी है। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद, कई लोगों ने इसे मजाक में लिया और कहा कि लोग वीपीएन का इस्तेमाल करके भी ये कंटेंट देख सकते हैं। कुछ ने तो टेलीग्राम पर फ्री में ऐसे कंटेंट मौजूद होने की बात भी कही।

Read more about: hania aamir
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X