पकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir ने आरआरआर के गाने नाटू नाटू पर किया जमकर डांस, वीडियो हुआ वायरल

Hania Aamir: सोशल मीडिया पर इस वक्त पकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का आरआरआर डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हानिया पकिस्तानी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं और अपनी खूबसूरती और स्टाइलिस अंदाज के लिए जानी जाती है परंतु अब से उनके डांस के लिए भी जानी जाएंगी। इस वीडियो में हानिया आमिर के साथ दूसरे पकिस्तानी सेलेब्स भी नजर आ रहे हैं।
पाकिस्तान की मशहूर अदाकारा हानिया आमिर पर बहुतचर्चित फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू का खुमार चढ़ा है। एक्ट्रेस का नाटू नाटू पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसको खुब पसंद कर रहे हैं। इस पर फैंस काफी प्यारे प्यारे कमेंट करके एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर छाया हानिया आमिर का यह वीडियो किसी शादी के दौरान का है, जिसमें पाक सिनेमा के कई सितारे देखने को मिल रहे हैं। सब इस शादी में बहुत मजे कर रहे हैं और एक-दसरे के साथ मस्ती कर रहे हैं। यह शाम पूरी तरह से सितारों के नाम से सजी हुई दिख रही है।
इस दौरान एक्ट्रेस हानिया आमिर सफेद स्नीकर्स के साथ गोल्डन कलर के शरारा में नजर आ रही हैं। इसके साथ हानिया ने अपनी चोटी में गजरे लगा रखे हैं। हानिया के साथ उनका साथ इस डांस में दूसरे सितारे भी दे रहे हैं जो कि काफी शानदार लग रहा है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर इससे पहले भी हानिया के खूबसूरती के चर्चें होते रहे हैं, और कई सारे फोटोज और वीडियो उनके पहले भी वायरल हुए हैं।
बता दें कि हानिया आमिर अक्सर ही सोशल मीडिया पोस्ट में भारतीय फिल्मों के लिए अपने प्यार को साझा करती हैं। पिछले महीने भी अभिनेत्री ने अपनी एक दोस्त के साथ वीडियो साझा किया था, जिसमें वे दोनों जूनियर एनटीआर और राम चरण के नाटू नाटू के हुक स्टेप करती नजर आ रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications