..................... रात होते ही लंदन की सड़कों पर झूमीं हानिया आमिर, टूटी टांग देखकर घबरा गए फैंस? Hania Aamir danced with broken leg on the streets of London as soon as the night fell - Hindi Filmibeat

रात होते ही लंदन की सड़कों पर झूमीं हानिया आमिर, टूटी टांग देखकर घबरा गए फैंस?

hania aamir

पाकिस्तानी की बेहद खूबसूरत अदाकारा हानिया आमिर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैँ। इंडिया हो या पाकिस्तान, दोनों देशों के सितारे एक दूसरी देश में काफी मशहूर हैं और यही कारण है कि हानिया आमिर को लोग इंडिया में भी काफी पसंद करते हैं।

इस वक्त हानिया आमिर अपने लेटेस्ट वीडियो को लेकर खबरों का हिस्सा हैं जो कि उन्होने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में रात के समय सुनसान सड़क पर हानिया आमिर झूमती हुईं नजर आ रही हैं।

हानिया का ये वीडियो इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उन्होने एक तस्वीर भी साझा की है जिसमें साफ नजर आ रहा है कि उनके घुटनों में प्लास्टर बंधा हुआ है। अब ये जानकारी किसी को नहीं है कि हानिया आमिर के पैर में क्या हुआ है। इसके बाद भी वो झूमती हुई दिख रही हैं।

हालांकि चोट के कारण हानिया ज्यादा तेजी से मूव नहीं कर रही हैं। इस वीडियो को उन्होने खुद ही साझा किया था। हानिया ने पोस्ट में किसी तरह का कैप्शन नहीं लिखा है लेकिन मोबाइल बैन वाला सिंबल जरूर साझा किया है। इस वीडियो के बाद लोग उनको लेकर कमेंट्स कर रहे हैं।

एक ने लिखा, ''यार ये टांग पर क्या हुआ? आप अपना बिल्कुल ख्याल नहीं करती। मैं नाराज़ अब बस।'' एक ने लिखा, ''लंदन में पंजाबी गाने।'' एक ने लिखा, ''और मैं हॉकी का बहुत बड़ा प्लेयर था।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन हानिया ने रिएक्शन नहीं दिया है।

हानिया की फैन फॉलोविंग

उनकी फैन फॉलोविंग पाकिस्तान से ज्यादा भारत में हैं। हानिया आमिर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी शानदार तस्वीरें साझा करती रहती हैं और उनके फैंस इसपर रिएक्ट करते हैं और जमकर प्यार देते हैं। देखना ये है कि आने वाले समय में वो बॉलीवुड में काम करती हैं या नहीं? वैसे कई स्टार्स हैं जो कि पाकिस्तानी हैं और इंडिया में वो काम करते रहे हैं।

Read more about: hania aamir
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X