..................... Hania Aamir becomes the first Pakistani actress to reach 20 million followers on Instagram - Hindi Filmibeat

ये कारनामा करने वाली पाकिस्तान की पहली एक्ट्रेस बनीं Hania Aamir? इंडिया में बैन वरना टूट जाते रिकॉर्ड्स

Hania Aamir Instagram Followers: हानिया आमिर इंडिया में भी किसी पहचान की मोहताज नहीं है और सभी को पता है कि इस वक्त उनको सोशल मीडिया अकाउंट यहां पर बैन है। जी हां, पहलगाम आतंकी हमले के बाद इंडिया और पाकिस्तान के बीच एक गहरी खाई बन गई थी जो कि अब शायद ही कभी भरेगी।

Hania Aamir

मासूमों की हत्या करने के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सितारों के अकाउंट्स इंडिया में बैन कर दिए गए थे। इस लिस्ट में पाकिस्तान की सबसे बड़ी अदाकारा हानिया आमिर भी शामिल हैं जिनके नाम एक बड़ी उपलब्धि सामने आ रही है।

खबरें हैं कि फॉलोअर्स के मामले में उन्होने पाकिस्तान की सभी एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ दिया है और इंस्टाग्राम पर इतने फॉलोअर्स हासिल करने वाली वो पहली पाकिस्तानी अदाकारा बनी हैं।

इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन फॉलोअर्स

जी हां, हानिया आमिर के फैंस काफी खुश हैं क्योंकि अब वो सबसे आगे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 20 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाली वो पहली पाक एक्ट्रेस बन गई हैं। ना सिर्फ पाकिस्तान बल्कि इंडियन फॉलोअर्स भी अच्छे खासे तादात में हैं लेकिन उनके पोस्ट अब लोग इंडिया में नहीं देख पाते हैं। हालांकि अपने सीरियल्स के माध्यम से वो धमाके करती रहती हैं। हाल ही में अपने एक सीरियल को लेकर काफी पसंद की गई हैं जिसका नाम 'मेरी जिंदगी है तू' था और इसमें उनके साथ बिलाल अब्बास नजर आए थे। हानिया आमिर का अकाउंट इंडिया में कब खुलता है ये तो देखने वाली बात होगी।

क्या बोले लोग

इस खबर के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''अगर भारत में प्रतिबंध ना होता तो और होते।'' एक ने लिखा, ''अल्हम्दुलिल्लाह, मैं इन 20 मिलियन लोगों में शामिल नहीं हूँ।'' एक ने लिखा, ''अन्य देशों के 90% फॉलोअर्स।'' एक ने लिखा, ''इसको इंडिया ही ले जाओ।'' एक ने लिखा, ''किसी को परवाह नहीं है कितने भी हों।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

Read more about: hania aamir
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X