हानिया आमिर और बादशाह के बीच पक रही है ये खिचड़ी? इस सिंगर ने बता डाला दोनों के रिश्ते का सच!

badshah, hania aamir

Hania Aamir Badshah News- हानिया आमिर और सिंगर रैपर बादशाह.. इन दोनों को लेकर चर्चा है। कहा जाता है कि इंडियन सिंगर इस वक्त पाकिस्तान हसीना को डेट कर रहा है। लोगों ने काफी इनके बारे में बात की थी। इन दोनों की कई प्राइवेट तस्वीरें भी सामने आईं।

कहीं पर दोनों को मस्ती करते देखा गया था और कहीं पर खाना खाते हुए भी स्पॉट किया गया था। लेकिन अब इनके रिश्ते को लेकर तगड़ा खुलासा हुआ है। इन दोनों के बीच क्या चल रहा है वो लोगों को पता चल चुका है। तो खबर ये आई है कि रैपर बादशाह और पाक एक्ट्रेस हानिया आमिर एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं।

इसका खुलासा मशहूर सिंगर निकिता गाँधी ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है। Filmy Gyan से बात करते हुए निकिता ने ये बात कही थी। इसके बाद लोग दोनों को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''किसको फर्क पड़ता है, डेट करे या हेट करे।''

एक ने लिखा, ''जियान और शुजुका'' एक ने लिखा, ''क्या यार, कहां हानिया और कहां बादशाह, इससे अच्छा डिजर्व करती हो।'' एक ने लिखा, ''सब के के जीवन में कोई ना कोई एबी डीविलियर्स होता ही है।'' एक ने लिखा, ''बादशाह अगर इसको इंडिया ले आते हैं, में पहली बार बादशाह के काम से खुश हूंगा।''

एक ने लिखा, ''पूनम पांडे की फर्जी खबर के बाद मैं मीडिया द्वारा प्रकाशित ऐसी खबरों पर विश्वास नहीं करता हूं।'' कमेंट्स सेक्शन इस तरह के कमेंट्स से भरा हुआ है। मजेदार बात ये है कि ना ही बादशाह और ना हानिया की तरफ से इसपर किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने आया है।

इस वक्त बादशाह और हानिया अपने अपने देश में हैं और प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैँ। दोनों ने साथ आकर एक गॉशिप को जन्म दिया था।

Read more about: badshah hania aamir
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X