जावेद अख्तर को पालने वाली हामिदा आपा चल बसीं
नई दिल्ली(ब्यूरो) गीतकार जावेद अख्तर की मां जैसी हामिदा सलीम चल बसीं। उन्हें आज राजधानी के ओखला इलाके के कब्रिस्तान में दफना दिया गया। इस मौके पर राजधानी के सैकड़ों लोग मौजूद थे।

वह उर्दू के शिखर शायर मजाज की बहन थीं। हामिदा आपा को खुद भी हजारों शेर याद थे। वे खुद भी शेर कहती थीं। दिल्ली के सामाजिक जीवन में उनकी खास हैसियत थी।
होली फैमिली अस्पताल
हामिदा आपा का कल इंतकाल हो गया था। उनके बड़े पुत्र सलीम अमेरिका में आईटी सेक्टर का बड़ा नाम है। दूसरे पुत्र डा.एस.वारसी राजधानी के होली फैमिली अस्पताल के डायरेक्टर हैं।
पाला था जावेद साहब को
कहते हैं कि जावेद साहब की अम्मी साफिया आपा के गुजर जाने के बाद हामिदा आपा ने ही जावेद साहब को पाला था। जावेद साहब के लिए वह मां जैसी ही हैं।
जावेद साहब ने उनके साथ रहते हुए ही उर्दू शेरो-शायरी में महारत हासिल की। उनके शौहर अबू सलीम साहब डिप्लोमेट थे। जाहिर तौर पर वे कब्रिस्तान में बहुत गमगीन नजर आ रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications











