Halloween 2022 pics: गैंगस्टर लुक में पहुंचे आर्यन खान, सारा अली खान और जान्हवी कपूर, नव्या - शनाया Princess

Halloween 2022 pics: स्टार किड्स के करीबी दोस्त ओरहान अवतरमानी ने एक हैलोवीन पार्टी रखी जहां लगभग सभी युवा सितारे अलग अलग लुक में पहुंचे। जहां आर्यन खान, आंखों में काजल लगाए हुए बिल्कुल अलग अंदाज़ में पहुंचे वहीं जान्हवी कपूर और सारा अली खान, अपने गैंगस्टर लुक को आर्यन के साथ मैच करती दिखाई दी। इस पार्टी में ढेरों स्टार्स ने शिरकत की।
पार्टी में अरबाज़ खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी भी दिखीं तो वहीं अहान शेट्टी भी अपनी खास दोस्त के साथ पहुंचे। अनन्या पांडे ने करीना कपूर खान का पू अवतार लिया तो वहीं नव्या नवेली नंदा और शनाया कपूर डिज़्नी की राजकुमारियां बनकर इस पार्टी में पहुंची।
इस पार्टी में स्टार किड्स ने जमकर धमाल मचाया और इस पार्टी की तस्वीरें फिलहाल पूरे इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। आप भी देखिए ओरहान अवतरमानी की #Halloween2022 Party Pics

आंखों में काजल लगाए पहुंचे आर्यन
इस पार्टी में आर्यन खान, इस अंदाज़ में आंखों में काजल लगाए हुए पहुंचे। आजकल आर्यन खान हर जगह तस्वीरों में कैद होते रहते हैं जो कि उनके आने वाले डेब्यू की सुगबुगाहट काफी तेज़ कर रहा है।

यूं पहुंची जान्हवी कपूर
ओरहान, जान्हवी के काफी करीबी दोस्त हैं और सुर्खियों में थे कि जान्हवी उन्हें डेट कर रही हैं। इन खबरों की पुष्टि फिर किसी दिन करेंगे लेकिन फिलहाल तो जान्हवी का ये गैंगस्टर वाला हैलोवीन लुक फैन्स को काफी पसंद आया है।

एक और गैंगस्टर
जहां जान्हवी का लुक इंटरनेट पर छाया रहा वहीं सारा अली खान भी बिल्कुल बिंदास अंदाज़ में इस पार्टी में पहुंची थीं। पार्टी से सारा अली खान, अनन्या पांडे और आर्यन खान की एक ही गाड़ी से आते हुए तस्वीरें भी वायरल हुईं।

राजकुमारी शनाया
शनाया कपूर इस पार्टी में राजकुमारी के अंदाज़ में पहुंची। इस ड्रेस में वो किसी डिज़्नी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थीं। शनाया कपूर इस समय अपने डेब्यू फिल्म की तैयारी कर रही हैं और उन्हें लॉन्च कर रही है करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स।

एक और राजकुमारी
अमिताभ बच्चन - जया बच्चन की नातिन और श्वेता बच्चन नंदा की बेटी नव्या नवेली नंदा भी इस पार्टी में राजकुमारी के अवतार में पहुंची। आजकल नव्या नवेली नंदा दो वजह से सुर्खियों में है पहला उनका Podcast जिसकी पहली मेहमान थीं जया बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा और दूसरा कारण है सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नव्या की डेटिंग की खबरें।

मुंह छिपाए दिखे इब्राहिम
इब्राहिम अली खान, इस पार्टी में मुंह छिपाते दिखे। उनके लुक को देखकर ऐसा लगा कि वो अपने पिता सैफ अली खान का Metrosexual लुक लेकर इस पार्टी में पहुंचे हैं। इब्राहिम ने हाल ही में करण जौहर को उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में असिस्ट किया है।

अनन्या पांडे
अनन्या पांडे इस पार्टी में कभी खुशी कभी ग़म की करीना कपूर खान बनकर पहुंची। उनके लुक को देखकर फैन्स काफी हैरान रहे लेकिन इसी वजह से उनका ये लुक काफी चर्चा में रहा।

अहान - भूमि
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी इस पार्टी में अलग से लुक में नज़र आए वहीं भूमि पेडनकर को देखकर तो आप पहचान ही नहीं पाएंगे कि ये भूमि पेडनेकर हैं।
क्यों मनाते हैं हैलोवीन?
हैलोवीन एक ईसाई त्योहार होता है जो कई देशों में मनाया जाता है। ईसाइयों का ये त्योहार हर साल, अक्टूबर के आखिरी रविवार को मनाया जाता है। ये सेल्टिक कैलेंडर का आखिरी दिन होता है। इस दिन लोग डरावने कपड़े पहनकर, डरावनी तरीके से तैयार होते हैं और एक दूसरे के घरों के बाहर उपहार रख जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











