दिल्ली हिंसा पर अनुराग कश्यप ने कहा- "अमित शाह माफी मांग लें तो आधी परेशानी खत्म हो जाएगी"
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में जारी हिंसा को लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने गुस्सा जाहिर किया है। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन और विरोध करने वाले लोगों के बीच हो रही हिंसा की आग में राजधानी दिल्ली तीन दिनों से जल रही है और इन घटनाओं में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हैं।
इस हिंसा को लेकर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि- यदि गृह मंत्री माफी मांग लेंगे तो दुनिया में हमारी आधी दिक्कतें खत्म हो जाएंगी। बता दें, मुंबई में फिल्म थप्पड़ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान अनुराग कश्यप से दिल्ली हिंसा पर सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने यह जवाब दिया था।

कुछ ही दिनों पहले अनुराग कश्यप ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी सवाल खड़ा करते हुए ट्विट किया था- "यह आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव जीता था ना? अभी कहां हैं अरविंद केजरीवाल और उनके आपिए? तुम्हारी दिल्ली जल रही है। क्या आमित शाह ने खरीद लिया है आपको या खुद ही अपना जमीर बेच खाए हो?"
बहरहाल, तीन दिनों की तबाही के बाद अब हिंसा थम चुका है और शांति का माहौल है। हाई कोर्ट की फटकार के बाद केंद्र और राज्य सरकार एक्शन में आई है। सुरक्षाबलों की ओर से हिंसा प्रभावित इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। इस दौरान लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है और भरोसा जताकर दुकानें खुलवाई जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications