Wow...इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का क्लाइमैक्स होगा जबरदस्त...
इस साल की सबसे रोमांटिक फिल्म का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। हार्फ गर्लफ्रेंड के क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग पूरी की जा चुकी है। वो भी एक खास तरीके से।
इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्म की लंबी फेहरिस्त में हाफ गर्लफ्रेंड का नाम भी शामिल है। अब खबर आयी है कि इस फिल्म का आखरी शेड्यूल पूरा हो गया है। हाल ही में इस फिल्म के क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग की गई ।इसकी शूटिंग न्यूयॉर्क में हुई।
ऐसा बताया जा रहा है कि न्यूयॉर्क के आइकोनिक लैंडमार, ब्रुकलिन ब्रिज पर इस फिल्म के आखरी सीन की शूटिंग हुई है। वो भी एक दम लार्ज स्केल पर। आपको बता दें कि 2 हेलीकॉप्टर के साथ इस ऐतिहासिक ब्रिज से पूरे शहर को कवर किया गया है। साथ ही सूर्यअस्त के सीन को भी इसके जरिए कैमरे में कैद करने की कोशिश की गई है।

गौरतलब है कि मोहित सूरी की इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। दोनों ने ही अपनी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इसकी वजह चेतन भगत की हिट किताब हाफ गर्लफ्रेंड है। अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर पहले से ही इस फिल्म को इस साल की बड़ी हिट मान रहे हैं। अर्जुन के लिए यह पहली बार नहीं है जब वह किसी किताब पर बन रही फिल्म में काम कर रहे हैं।
इससे पहले वह टू स्टेटस में काम कर चुके हैं, जो कि चेतन भगत की किताब पर आधारित थी। इस बार भी दोनों चेतन भगत शूटिंग से जुड़ी हर गतिविधियों में शामिल रहे हैं। यहां तक कि वह क्लाइमेक्स की शूटिंग के लिए न्यूयॉर्क पहुंच गए थे। बहरहाल, मोहित सूरी रोमांटिक फिल्मों बनाने में माहिर हैं। आशिकी 2 के बाद इस फिल्म से लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications