#Uff: डेढ़ दिन बाद रिलीज़ होगा POSTER...लेकिन पहली झलक मिल चुकी है!
अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर हाफ गर्लफ्रेंड का पोस्टर जल्द ही रिलीज़ होने वाला है लेकिन उससे पहले फिल्म के पोस्टर का एक झलक मिल गई है और डेढ़ दिन तक ये आपको परेशान करने वाली है।
2017 की दूसरी रोमांटिक फिल्म रिलीज़ हो रही है 19 मई को। पहली रोमांटिक फिल्म थी ओके जानू जो किसी को पसंद नहीं आई। अब तक रोमांस के नाम पर केवल रोमांटिक कॉमेडी बदरीनाथ की दुल्हनिया ही चल पाई है।
तो देखा जाए तो हाफ गर्लफ्रेंड 2017 की पहली रोमांटिक फिल्म होगी। और फिल्म का पहला पोस्टर 28 मार्च को रिलीज़ हो रहा है। लेकिन अब फिल्म के पोस्टर की झलक दे दी गई है जो सुपररोमांटिक लग रही है।

हालांकि झलक में है कुछ नहीं, केवल बर्फ दिख रही है। लेकिन रोमांस करने वालों का क्या है...उन्हें तो हर चीज़ क्यूट और रोमांटिक दिख जाती है।
अब फिल्म का इंतज़ार करना मुश्किल है क्योंकि वैसे भी चेतन भगत बॉलीवुड के लिए काफी लकी रहे हैं या फिर बॉलीवुड चेतन भगत के लिए काफी लकी रहा है। अब देखना है कि फिल्म क्या कमाल कर पाती हैं।
आप देखिए 2017 में रोमांस के कितने फ्लेवर देखने को मिले और मिलने वाले हैं -


Click it and Unblock the Notifications