TRAILER: 2017 की सुपर रोमांटिक फिल्म.. ट्रेलर से ही सुपरहिट है.. FINAL!
अर्जुन कपूर- श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म हॉफ गर्लफ्रैंड का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी हैं।
चेतन भगत की बेस्ट सेलर किताब हॉफ गर्लफ्रैंड पर बनी फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। श्रद्धा कपूर- अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म हॉफ गर्लफ्रैंड 19 मई को रिलीज होगी। फिलहाल तो फिल्म ट्रेलर से ही हिट है।
इसे चेतन भगत का लकी चार्म कहें या कुछ और.. लेकिन उनके किताब पर आधारित सभी फिल्मों ने कमाल का बिजनेस किया है। (फिल्म हैलो को छोड़ दिया जाए तो).... 3 इडियट्स, 2 स्टेट्स, कोई पो छे.. सभी फिल्मों को दर्शकों ने पसंद किया है।

बहरहाल, मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के ट्रेलर में अर्जुन- श्रद्धा को छोड़कर एक और खास बात जो है.. वह है फिल्म की म्यूजिक। ट्रेलर से साफ है कि फिल्म का म्यूजिक कमाल करने वाला है।
बता दें, फिल्म की कहानी एक बिहारी लड़के की है, जिसे कॉलेज में एक दिल्ली की हाई फाई लड़की से प्यार हो जाता है। अब दोनों के प्यार के बीच क्या ट्विस्ट एंड टर्न्स आते हैं.. यही कहानी है हॉफ गर्लफ्रैंड..
यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications