''मेरी फिल्म बाहुबली 2 जितनी बिग बजट नहीं है.. इसीलिए डर लग रहा है..''
हॉफ गर्लफ्रैंड के निर्देशक मोहित सूरी ने कहा कि मेरी फिल्म का बाहुबली 2 जितना बड़ा बजट नहीं है.. लेकिन बड़ा दिल है।
यह कहना है फिल्म 'हॉफ गर्लफ्रैंड' के निर्देशक मोहित सूरी का। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब मोहित से पूछा गया कि बाहुबली के सामने उतरने में उन्हें डर लग रहा है? तो निर्देशक ने सीधे सपाट शब्दों में कहा- यदि मैं ये कहूं कि मैं बहुत उत्साहित हूं और मुझे डर नहीं लग रहा.. तो यह झूठ होगा।
5 धमाकेदार रिकॉर्ड्स.. दुनिया जीत रहे हैं ये बॉलीवुड KHAN
मोहित सूरी ने कहा, मेरी फिल्म बाहुबली 2 जितनी बिग बजट फिल्म नहीं है। लेकिन इसका दिल बड़ा है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को फिल्म पसंद आएगी।

हम्म्म.. वैसे मोहित सूरी या किसी भी निर्देशक को बाहुबली 2 के सामने उतरने से डरना लाज़िमी है। पिछले शुक्रवार रिलीज हुई सरकार 3 और मेरी प्यारी बिंदू का हाल तो सब देख ही चुके हैं। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा।
बहरहाल, बाहुबली 2 के बाद 2017 में ये फिल्में बॉक्स ऑफिस धमाका कर सकती हैं-


Click it and Unblock the Notifications











