..................... भूमि 2020: सलीम- सुलेमान की एल्बम का नया गाना 'हाजी पीर' हुआ रिलीज | Haji Peer- New Soulful Song From Salim- Sulaiman's Album Bhoomi 20 Released Today - Hindi Filmibeat

भूमि 2020: सलीम- सुलेमान की एल्बम का नया गाना 'हाजी पीर' रिलीज, दिल छू लेंगे बोल

By Filmibeat Desk

कंपोजर- सिंगर सलीम- सुलेमान के चर्चित एल्बम 'भूमि 2020' से नया गाना 'हाजी पीर' आज रिलीज कर दिया गया है। दिल को छू लेने वाले इस गाने को आवाज दी है सलीम मर्चेंट, ओसमान मीर और राज पंडित ने। यह भावपूर्ण गाना उनके फैंस को बेहद पसंद आने वाला है। सलीम- सुलेमान एक नए एल्बम के साथ भारतीय संगीत को एक ऐसे फॉर्मेट पर ला रहे हैं, जो पहले कभी नहीं लाया गया है।

Haji Peer

इस एल्बम से अब तक पांच रिलीज किये जा चुके हैं- पहला गाना 'सांवल', दूसरा गाना 'मुरलिया', तीसरा गाना 'हक अली', चौथा गाना 'जिंदा दिली' और आज ये पांचवां रिलीज किया गया है। बता दें, इस एल्बम में कुल 7 गाने हैं, जिसे आवाज दिया है अरिजित सिंह, श्रेया घोषाल, पद्मश्री पंडित विश्व मोहन भट्ट, सुखविंदर सिंह, सलीम मर्चेंट, ओसमान मीर आदि ने।

'हाजी पीर' के हिंदी बोल दारब फारूकी और अंग्रेजी बोल धीरेन गर्ग ने लिखे हैं। जबकि कंपोज किया है सलीम- सुलेमान और ओसमान मीर ने। ये गाना एक प्रार्थना, उपासने की तरह आपको बांध कर रखता है। यहां सुनें पूरा गाना-

इसी के साथ सलीम - सुलेमान, जोश एप पर एक और नए चैलेंज के साथ आ चुके हैं। ये चैलेंज #MeetSalimSulaiman नाम से ट्रेंड कर रहा है। आपको उनके नए गाने 'हाजी पीर' पर अपने वीडियो बनाने हैं और उसे #MeetSalimSulaiman हैशटैग के साथ अपलोड करना है। आप सलीम सुलेमान की लाईब्रेरी से कोई भी गाना ले सकते हैं।

बेस्ट वीडियो बनाने वालों को ना सिर्फ सलीम सुलेमान से मिलने का मौका मिलेगा बल्कि वो सलीम सुलेमान के साथ जैम भी कर सकते हैं। है ना शानदार मौका? तो फटाफट ये गाना सुनिए और अपने वीडियो बनाना शुरू कर दीजिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X