..................... Haiya Ho Song- Sidharth Malhotra starrer film Marjaavaan Song out now - Hindi Filmibeat

Haiya Ho Song- राकुल प्रीत ने हॉट डांस से लगाई आग- रिलीज हुआ मरजावां का शानदार गाना

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया की फिल्म मरजावां इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है और इस फिल्म का एक धमाकेदार गाना हइया हो रिलीज हुआ है। इस गाने में अभिनेत्री राकुल प्रीत नजर आ रही हैं जो कि बार में डांस करती दिख रही हैं। गाने को देखकर लग रहा है कि वो सिद्धार्थ मल्होत्रा को मनाने में लगी हैं। हालांकि गाने के सामने आते ही ये धमाकेदार तरीके से वायरल हो रही है और एक दमदार पार्टी नंबर बन सकता है।

गौरतलब है कि इस गाने के पीछे तुलसी कुमार और जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज दी है, वहीं गाने के लीरिक्स तनिष्क बागची के हैं। गाने में ना सिर्फ राकुल प्रीत धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं बल्कि वो गजब की हॉट लग रही हैं।

marjaavaan, song, rakul preet, sidharth malhotra

इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा, तारा सुतारिया के अलावा रकुल प्रीत सिंह और रितेश देशमुख नजर आएंगे। फिल्म में जहां तारा.. जोया का रोल प्ले कर रही है तो रघु की भूमिका में सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे।

फिल्म में रितेश देशमुख विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। आपको बता दें रितेश देशमुख और सिद्धार्थ मल्होत्रा इससे पहले फिल्म एक विलेन में साथ काम कर चुके हैं। उस फिल्म में दोनो की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था इसीलिए इस फिल्म में दोनो की जोड़ी को साथ लाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X